अमित शाह
अमित शाह
| |
पूरा नाम | अमिताभ अनिलचन्द्र शाह |
जन्म | 22 अक्तूबर, 1964[1] |
जन्म भूमि | मुम्बई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | पिता- अनिलचंद्र शाह, माता- कुसुम बेन[2] |
पति/पत्नी | सोनल शाह |
संतान | पुत्र- जय शाह |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | गृहमंत्री, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारतीय जनता पार्टी), अध्यक्ष- गुजरात क्रिकेट एसोशिएशन |
शिक्षा | विज्ञान स्तानक (बीएससी- बायोकेमिस्ट्री) |
विद्यालय | सी.यू शाह साइंस कॉलेज, अहमदाबाद |
भाषा | हिंदी |
पुरस्कार-उपाधि | याहू के पर्सनाल्टी ऑफ़ दी ईयर (2017) |
रुचि | पढ़ना, क्रिकेट देखना, सामाजिक सेवा |
अन्य जानकारी | अमित शाह अहमदाबाद के सरखेज विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार से विधायक हैं। |
अद्यतन | 20:23, 10 जुलाई 2014 (IST)
|
अमिताभ अनिलचन्द्र शाह (अंग्रेज़ी: Amitabh Anilchandra Shah, जन्म: 22 अक्तूबर, 1964[1]) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं। वे 17वीं लोकसभा में गृहमंत्री हैं। अमित शाह राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। गाँधी नगर से वे लोक सभा के सांसद हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृहमंत्री के पद पर रहते हुए शाह ने जम्मू-कश्मीर से 'धारा 370' हटाने का बड़ा फैसला लिया, जो इनके अडिग और निर्भीक चरित्र को दर्शाता है। लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिली भारी सफलता का श्रेय अमित शाह को ही दिया जाता है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की विजय का श्रेय इन्हें दिया जाता है। वास्तव में पिछले 10 सालों में ना केवल केंद्र की राजनीति में भाजपा का सकारात्मक प्रभाव दिखा है बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में भी अमित शाह की कूटनीति से भाजपा मजबूत हुई है।
जीवन परिचय
अमित शाह का जन्म मुम्बई में एक बड़े व्यवसायी अनिलचंद्र शाह के घर 22 अक्तूबर, 1964 को हुआ। उन्होंने बायोकेमेस्ट्री में बी.एससी. तक शिक्षा प्राप्त की। साथ ही पिता के व्यवसाय से जुड़ गए। उन्होंने 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' के जरिए भाजपा में प्रवेश किया। मार्च में उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। वे 'गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन' के अध्यक्ष रहे तथा 'गुजरात राज्य क्रिकेट एसासिएशन' के उपाध्यक्ष भी रहे। अमित शाह गुजरात के पूर्व गृहमंत्री तथा लालकृष्ण आडवाणी के सबसे क़रीबी माने जाते थे। दरअसल, कुछ समय तक उन्होंने स्टॉक ब्रोकर का कार्य करने के बाद वे आरएसएस से जुड़ गए और उसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य भी बन गए। इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस वक्त अमित शाह उनके क़रीब आए और गांधीनगर क्षेत्र में चुनाव के दौरान उनके साथ प्रचार-प्रसार किया। अमित शाह सबसे कम्र उम्र के 'गुजरात स्टेट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड' के अध्यक्ष बने। इसके बाद वे 'अहमदाबाद ज़िला कॉर्पोरेटिभ बैंक' के चेयरमैन रहे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 In UP, Shah prepares for Modi ahead of 2014 battle (अंग्रेज़ी) the sunday standard। अभिगमन तिथि: 10 जुलाई, 2014।
- ↑ 2.0 2.1 अमित शाह का जीवन परिचय (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 24 दिसम्बर, 2019।
- ↑ अमित शाह की जीवनी व उनसे जुड़े विवाद (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 24 दिसम्बर, 2019।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|