समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी
| |
पूरा नाम | समाजवादी पार्टी |
संक्षेप नाम | सपा (SP) |
गठन | 4 अक्टूबर, 1992 |
संस्थापक | मुलायम सिंह यादव |
वर्तमान अध्यक्ष | मुलायम सिंह यादव |
महासचिव | किरनमोय नन्दा |
नेता लोकसभा | मुलायम सिंह यादव |
नेता राज्यसभा | राम गोपाल यादव |
मुख्यालय | 18 कोपरनिकस लेन, नई दिल्ली |
विचारधारा | सामाजिक लोकलुभावनवाद |
चुनाव चिह्न | साइकिल |
गठबंधन | तीसरा मोर्चा |
संबंधित लेख | अखिलेश यादव, राम मनोहर लोहिया, डिम्पल यादव |
रंग | लाल |
अन्य जानकारी | समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके है। |
संसद में सीटों की संख्या
| |
लोकसभा | 5/543 |
राज्यसभा | 9/245 |
विधानसभा | 224/403 (उत्तर प्रदेश विधानसभा) |
आधिकारिक वेबसाइट | आधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 18:59, 21 मई 2014 (IST)
|
समाजवादी पार्टी (अंग्रेज़ी:Samajwadi Party, संक्षेप में 'सपा') भारत का एक राजनीतिक दल है। इस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं। समाजवादी पार्टी मुख्यत: उत्तर प्रदेश का दल है। इसकी स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को की गई। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के रक्षामंत्री रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा सहित देश के अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़े हैं।
इतिहास
12 अक्टूबर,1967 में डॉ. राम मनोहर लोहिया के देहावसान के बाद 1967 से लेकर 1992 तक समाजवादी आन्दोलन-संगठन का विघटन अफसोसजनक व दुर्भाग्य पूर्ण रहा। 4-5 अक्टूबर,1992 को बेगम हज़रत महल पार्क लखनऊ में जब मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के स्थापना सम्मेलन में देश भर के तपे-तपाये समाजवादियो के बीच संकल्प लिया कि अब मैं डॉ लोहिया द्वारा निर्धारित सिद्धांतों के आधार पर समाजवादी पार्टी का पुनर्गठन करूँगा, तब से लेकर आज तक धरतीपुत्र की उपाधि से नवाजे गये मुलायम सिंह यादव ने तमाम राजनीतिक दुश्वारिया झेली हैं। डॉ लोहिया के कार्यक्रमों अन्याय के विरुद्ध सिविल नाफ़रमानी, सत्याग्रह, मारेंगे नहीं पर मानेगे नहीं, अहिंसा, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग आदि मुद्दों को कर्म के क्षेत्र में व्यापक जनाधार करके स्थापित करने वाले सिर्फ मुलायम सिंह यादव ही हैं।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 डॉ लोहिया के विचारों और समाजवाद की अलख जगाये धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव (हिंदी) प्रवक्ता डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर, 2012।