बीजू जनता दल
बीजू जनता दल
| |
पूरा नाम | बीजू जनता दल |
संक्षेप नाम | बीजद (बीजेडी) |
गठन | 26 दिसंबर, 1997 |
संस्थापक | नवीन पटनायक |
वर्तमान अध्यक्ष | नवीन पटनायक |
नेता लोकसभा | भर्तहरि मेहताब |
नेता राज्यसभा | कल्पतरु दास |
मुख्यालय | 6-आर/3, यूनिट-6, फोरेस्ट पार्क, भुवनेश्वर |
चुनाव चिह्न | बायीं ओर मुड़ा हुआ शंख |
गठबंधन | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) (1998 -2009), तीसरा मौर्चा (2009 - अबतक) |
रंग | हरा रंग |
संसद में सीटों की संख्या
| |
लोकसभा | 20/543 |
राज्यसभा | 6/245 |
विधानसभा | 117/147 |
आधिकारिक वेबसाइट | बीजू जनता दल |
अद्यतन | 12:25, 26 मई 2014 (IST)
|
बीजू जनता दल (अंग्रेज़ी: Biju Janata Dal, संक्षेप नाम: 'बीजद') भारत का प्रमुख राजनीतिक दल है जो मुख्य रूप से उड़ीसा में सक्रिय है। बीजू जनता दल के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत चुनाव चिह्न बायीं ओर मुड़ा हुआ शंख है। बहुसंख्य लोग खुद को शंख से जुड़ा हुआ पाते हैं। शंख प्राचीन भारतीय परंपरा का प्रतीक है। पौराणिक परंपरानुसार 'पांचजन्य' नाक का शंख भगवान विष्णु का प्रतीक है, जिसका अर्थ प्राणियों के पांच वर्गों पर नियंत्रण है। एक बार महाभारत में भी अर्जुन ने आकर्षक शंख से नाद किया था, जिसका मतलब विजयनाद था। प्राचीनकाल से ही माना जाता रहा है कि शंख शक्ति, संप्रभुता और सत्ता का प्रतीक रहा है, जो शत्रुओं और दुष्ट आत्माओं का नाश करता है।
स्थापना
उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना 26 दिसंबर, 1997 में वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की। बीजू जनता दल ने केंद्र और ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर अनेक सत्तारूढ़ गठबंधन किए। हालाँकि बीजद, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख धर्मनिरपेक्ष पार्टियों में से एक थी। पार्टी को मिली चुनावी सफलता में नवीन पटनायक की ईमानदार और बेदाग़ छवि ने अहम भूमिका निभाई।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टिंयां (हिंदी) वेबदुनिया हिंदी। अभिगमन तिथि: 26 मई, 2014।