आम आदमी पार्टी
|
|
पूरा नाम
|
आम आदमी पार्टी
|
संक्षेप नाम
|
'आप' अथवा 'AAP'
|
गठन
|
26 नवम्बर, 2012
|
वर्तमान अध्यक्ष
|
अरविंद केजरीवाल
|
मुख्यालय
|
भूतल, ए-119, कौशाम्बी, (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भारत), ग़ाज़ियाबाद- 201010
|
विचारधारा
|
स्वराज, भ्रष्टाचार मुक्ति
|
चुनाव चिह्न
|
झाड़ू
|
संसद में सीटों की संख्या
|
लोकसभा
|
4/545
|
राज्यसभा
|
0/245
|
विधानसभा
|
67/70 (दिल्ली विधानसभा)
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
आम आदमी पार्टी
|
बाहरी कड़ियाँ
|
आम आदमी पार्टी का संविधान
|
अद्यतन
|
15:31, 15 फ़रवरी 2015 (IST)
|
आम आदमी पार्टी (अंग्रेज़ी: Aam Aadmi Party, संक्षेप नाम: 'आप') सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है।
स्थापना
आम आदमी पार्टी के गठन की आधिकारिक घोषणा
26 नवम्बर 2012 को भारतीय संविधान अधिनियम की 63वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर,
दिल्ली में हुई थी। सन् 2011 में इंडिया अगेंस्ट करपशन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'झाड़ू' चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर जीत दर्ज़ की और अपना विधायक दल का नेता अरविंद केजरीवाल को चुना जो
28 दिसम्बर,
2013 को
दिल्ली के सातवें
मुख्यमंत्री बने।
'आप' का चुनाव चिह्न 'झाड़ू'