पूरन चन्द्र शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पूरन चन्द्र शर्मा

पूरन चन्द्र शर्मा (अंग्रेज़ी: Puran Chandra Sharma) भारतीय राज्य उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं। वह राज्य गठन के समय वर्ष 2000 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इससे पहले अल्मोड़ा से विधायक रहने के साथ ही पर्वतीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी वह संभाल चुके हैं।

  • पहाड़ में 'पूरनदा' के नाम से प्रसिद्ध पूरन चंद्र शर्मा पहाड़ के चुनिंदा जनसंघियों में से एक रहे हैं।
  • खांटी जनसंघी व जनता पार्टी के तेजतर्रार नेता सोबन सिंह जीना की संगत में पूरनदा जे पी आंदोलन में शामिल हुए। आपातकाल में जेल में रहे।
  • सन 1977 में जनसंघ जनता पार्टी बना। तब सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष तो पूरन चंद्र शर्मा महामंत्री बनाए गए।
  • सन 1980 में जनता पार्टी ने भाजपा के रूप में जन्म लिया। तब पूरनदा वर्ष 1989 तक जिला महामंत्री रहे।
  • इसके बाद 1991 में राम लहर के प्रचंड वेग में अल्मोड़ा बारामंडल से विधायक चुने गए और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई कल्याण सिंह की सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री बनाए गए।
  • वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड नया राज्य बना तो अटल बिहारी वाजपेयीलालकृष्ण आडवाणी की संयुक्त संस्तुति पर पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने का गैरव भी पूरनदा के नाम जुड़ा।
  • वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शुमार स्थायी समिति सदस्य पूरनदा हल्द्वानी के देवलचौड़ में रहते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख