मंगलेश डबराल
मंगलेश डबराल
| |
पूरा नाम | मंगलेश डबराल |
जन्म | 16 मई, 1948 |
जन्म भूमि | टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड |
मृत्यु | 9 दिसंबर 2020 |
मृत्यु स्थान | दिल्ली |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | लेखन |
मुख्य रचनाएँ | 'पहाड़ पर लालटेन', 'घर का रास्ता', 'हम जो देखते हैं', 'लेखक की रोटी', 'घर का रास्ता', 'हम जो देखते हैं' आदि। |
भाषा | हिन्दी |
प्रसिद्धि | कवि |
नागरिकता | भारतीय |
विधाएँ | कविता, डायरी, गद्य, अनुवाद, संपादन, पत्रकारिता, पटकथा लेखन |
अन्य जानकारी | मंगलेश डबराल का सुंदर, सोद्देश्य गद्य उनकी यात्रा डायरी 'एक बार आयोवा' और 'लेखक की रोटी' में देखा जा सकता है। |
अद्यतन | 13:40, 12 अप्रॅल 2020 (IST)
|
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
विषय सूची
परिचय
मंगलेश डबराल का जन्म सन 16 मई, 1948 को टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड के कापफलपानी गाँव में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा देहरादून में हुई। दिल्ली आकर हिन्दी पैट्रियट, प्रतिपक्ष और आसपास में काम करने के बाद वे भोपाल में मध्य प्रदेश कला परिषद्, भारत भवन से प्रकाशित साहित्यिक त्रैमासिक पूर्वाग्रह में सहायक संपादक रहे। इलाहाबाद और लखनऊ से प्रकाशित 'अमृत प्रभात' में भी कुछ दिन नौकरी की। सन् 1983 में 'जनसत्ता' में साहित्य संपादक का पद सँभाला। कुछ समय 'सहारा समय' में संपादन कार्य करने के बाद वह नेशनल बुक ट्रस्ट से जुड़े रहे।[1]
दिल्ली हिन्दी अकादमी के साहित्यकार सम्मान, कुमार विकल स्मृति पुरस्कार और अपनी सर्वश्रेष्ठ रचना 'हम जो देखते हैं' के लिए साहित्य अकादमी द्वारा 2000 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मंगलेश डबराल की ख्याति अनुवादक के रूप में भी है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मंगलेश डबराल (हिंदी) newswriters.in। अभिगमन तिथि: 12 अप्रॅल, 2020।
- ↑ मंगलेश डबराल (हिंदी) hindisamay.com। अभिगमन तिथि: 12 अप्रॅल, 2020।
- ↑ मंगलेश डबराल (हिंदी) kavitakosh.org। अभिगमन तिथि: 12 अप्रॅल, 2020।
- ↑ हिन्दी के प्रख्यात कवि व पत्रकार मंगलेश डबराल का Coronavirus से निधन (हिंदी) webdunia.com। अभिगमन तिथि: 9 दिसंबर, 2020।