नयनार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नयनार सातवीं एवं आठवीं सदी के तमिल भाषा के कवि या संगीतज्ञों में कोई भी हो सकते हैं।

  • नयनार ने भगवान शिव के सम्मान में बहुत सुंदर भजनों की रचना की है।
  • कवि ज्ञानसंबंदर, अप्पार एवं सुंदरमूर्ति[1] को दक्षिण भारत के मंदिरों में संत के रूप में पूजा जाता है। नयनार अपने वैष्णव प्रतिरूपों, 'आलवार', के लगभग समकालीन थे।
  • नयनारों के भजनों का संकलन 10वीं सदी में नांबी अनर नांबी ने तेवरम के रूप में किया तथा दक्षिण भारतीय मंदिरों में गायन के लिए उन्हें संगीतबद्ध किया।
  • चोल राजा राजराजा (985-1014) के एक शिलालेख में उनके द्वारा तंजावूर[2] के महामंदिर में भजनों के गायन की शुरुआत का ज़िक्र है।
  • अक्सर नयनारों से संबद्ध किये जाने वाले, हालांकि शायद कुछ समय बाद के श्रेष्ठ भक्ति कवि मणिक्कवसागर हैं, जिनके भजन तिरुवसगम[3] के रूप में संकलित हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अक्सर त्रयी कहे जाते हैं
  2. तंजौर
  3. पवित्र वचन

संबंधित लेख