निशिकांत कामत
निशिकांत कामत
| |
पूरा नाम | निशिकांत कामत |
जन्म | 17 जून, 1970 |
जन्म भूमि | दादर, मुम्बई, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 17 अगस्त, 2020 |
मृत्यु स्थान | हैदराबाद, तेलंगाना |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय सिनेमा |
मुख्य फ़िल्में | 'दृश्यम', ;रॉकी हैंडसम', 'हवा आने दे', 'मुम्बई मेरी जान', 'फोर्स', 'मदारी' और 'डोमिब्वली फ़ास्ट' आदि। |
प्रसिद्धि | फ़िल्म निर्देशक व अभिनेता |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | निशिकांत कामत ने साल 2016 में आई अपनी फ़िल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में जॉन अब्राहम के अपोजिट निगेटिव रोल निभाया था। |
परिचय
निशिकांत कामत का जन्म दादर, मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत मराठी फ़िल्म 'डोमिब्वली फ़ास्ट' से की थी। उन्हें इस फ़िल्म के राष्ट्रिय सम्मान से भी नवाजा गया। निशिकांत कामत ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता फ़िल्म 'हवा आने दो' से की थी। इसके बाद वह निर्देशन का रुख कर गए। उनकी फ़िल्म 'दृश्यम' में भी उन्होंने अभिनय किया।
‘दृश्यम’ से मिली शोहरत
बॉलीवुड में निशिकांत कामत को सबसे ज्यादा शोहरत साल 2015 में आई अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन स्टारर फ़िल्म ‘दृश्यम’ ने दिलाई। बेहतरीन निर्देशक होने के साथ ही निशिकांत कामत शानदार अभिनेता भी थे। उन्होंने कई फ़िल्मों में एक्टिंग में भी हाथ आजमाए। वे 'हाथ आने दे', 'सतच्या आत घरात' (मराठी), '404: एरर नॉट फाउंड', 'रॉकी हैंडसम', 'डैडी', 'जूली-2', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जैसी फ़िल्मों में अभिनय भी किया। इनमें से साल 2016 में आई अपनी फ़िल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में उन्होंने जॉन अब्राहम के अपोजिट निगेटिव रोल निभाया था। वे आखिरी बार हर्षवर्धन कपूर स्टारर फ़िल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में नजर आए थे।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ‘दृश्यम’ के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन (हिन्दी) bollywoodkhazana.in। अभिगमन तिथि: 18 अगस्त, 2020।
- ↑ निशिकांत कामत की वो 5 फ़िल्में जिन्होंने उन्हें दिया इंडस्ट्री में नाम और सम्मान (हिन्दी) aajtak.intoday.in। अभिगमन तिथि: 18 अगस्त, 2020।
- ↑ निशिकांत कामत का निधन, दृश्यम और मदारी जैसी फ़िल्मों का किया था निर्देशन (हिन्दी) bbc.com। अभिगमन तिथि: 18 अगस्त, 2020।