शेखर कपूर
शेखर कपूर
| |
पूरा नाम | शेखर कपूर |
जन्म | 6 दिसंबर, 1945 |
जन्म भूमि | पंजाब, पाकिस्तान |
अभिभावक | पिता- कुलभूषण कपूर, माता- शीलाकांता कपूर |
पति/पत्नी | सुचित्रा कृष्णमूर्ति |
संतान | कावेरी कपूर |
कर्म भूमि | मुम्बई |
कर्म-क्षेत्र | फ़िल्म निर्देशक |
मुख्य फ़िल्में | 'एलिज़ाबेथ', 'एलिज़ाबेथ: द गोल्डन ऐज',' बैंडिट क्वीन', 'मिस्टर इण्डिया', 'पानी' आदि। |
शिक्षा | दिल्ली यूनिवर्सिटी |
पुरस्कार-उपाधि | 'फ़िल्मफेयर पुरस्कार'। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | वर्ष 1997 में शेखर कपूर ने दस्यु सुंदरी फुलन देवी पर आधारित 'बैंडिट क्वीन' का निर्देशन किया। इस फ़िल्म में बैंडिट क्वीन की भूमिका सीमा विश्वास ने रूपहले पर साकार की। |
अद्यतन | 17:58, 7 दिसम्बर 2017 (IST)
|
शेखर कपूर (अंग्रेजी: Shekhar Kapoor, जन्म: 6 दिसंबर, 1945, लाहौर) का नाम एक ऐसे फ़िल्म निर्देशक के रूप में शुमार किया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनायी है।
जीवन परिचय
शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर, 1945 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता का नाम कुलभूषण कपूर था, जोकि ब्रिटिश काल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी माँ का नाम शीलाकांता कपूर था। शेखर कपूर भारतीय हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता देवानंद के भांजे हैं। उनकी तीन बहनें हैं- नीलू, अरुणा और सोहना कपूर।
शिक्षा
शेखर कपूर ने अपनी शुरुआती पढाई मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली से पूरी की। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टेफन कॉलेज से पूरी की थी। हिंदी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने बतौर चार्टेड अकाउंटेंट लन्दन में काम किया।
विवाह
शेखर कपूर की पहला विवाह मेधा जलोटा से हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के बीच अलगाव हो गया। मेधा की मौत न्यू जर्सी में हुई। उनकी दूसरा विवाह सुचित्रा कृष्णमूर्ति से सम्पन्न हुआ। उनकी एक बेटी भी है- कावेरी कपूर।