जे. पी. दत्ता
जे. पी. दत्ता
| |
पूरा नाम | ज्योति प्रकाश दत्ता |
प्रसिद्ध नाम | जे. पी. दत्ता |
जन्म | 3 अक्टूबर, 1949 |
जन्म भूमि | मुम्बई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | ओ. पी. दत्ता |
पति/पत्नी | बिंदिया गोस्वामी |
संतान | दो पुत्रियाँ |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय सिनेमा |
मुख्य फ़िल्में | 'बॉर्डर', 'क्षत्रिय', 'ग़ुलामी', 'एल ओ सी कारगिल', 'उमराव जान' (2006), 'यतीम', 'बंटवारा' आदि। |
प्रसिद्धि | फ़िल्म निर्माता-निर्देशक |
नागरिकता | भारतीय |
फ़िल्मी शुरुआत | जे. पी. दत्ता ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1985 में फ़िल्म 'ग़ुलामी' से की थी। |
अन्य जानकारी | देशभक्ति और जंग पर आधारित फ़िल्में बनाने के कारण ही जे. पी. दत्ता को सबसे अलग एक बेहतरीन सफल निर्माता-निर्देशक माना जाता है। |
अद्यतन | 01:19, 17 सितम्बर 2013 (IST) |
ज्योति प्रकाश दत्ता (अंग्रेज़ी: J. P. Dutta; जन्म- 3 अक्टूबर, 1949, मुम्बई, महाराष्ट्र) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक के रूप में प्रसिद्ध हैं। भारतीय सिनेमा में जब भी जे. पी. दत्ता का नाम लिया जाता है तो आँखों के सामने 'बॉर्डर', 'एल ओ सी कारगिल' और 'उमराव जान' (2006) जैसी भव्य फ़िल्में आ जाती हैं। हिन्दी सिनेमा में जे. पी. दत्ता ने बहुत कम फ़िल्में बनाई हैं, लेकिन उनकी फ़िल्में हमेशा सब से हटकर होती हैं। देशभक्ति और जंग पर आधारित फ़िल्में बनाने के कारण ही जे. पी. दत्ता को सबसे अलग एक बेहतरीन सफल निर्माता-निर्देशक माना जाता है।
विषय सूची
जन्म
जे. पी. दत्ता का जन्म 3 अक्टूबर, 1949 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता का नाम ओ. पी. दत्ता था। ओ. पी. दत्ता भी अपने समय के मशहूर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और संवाद लेखक रहे थे। जे. पी. दत्ता को अपने पिता से ही फ़िल्में बनाने का सपना मिला था। उनकी अधिकांश फ़िल्मों के संवाद उनके पिता ही लिखते थे। फ़रवरी, 2012 में ओ. पी. दत्ता का निधन हो गया था।
विवाह
जे. पी. दत्ता ने अपने समय की हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से विवाह किया था। उनकी दो बेटियाँ भी हैं। जे. पी. दत्ता फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने गुस्से के लिए बहुत मशहूर हैं, फिर चाहे वह फ़िल्म के दौरान फ़िल्म कलाकारों पर हो या फिर किसी पार्टी में।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ जे. पी. दत्ता, भव्य फ़िल्मों के निर्माता (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 17 सितम्बर, 2013।
- ↑ जे. पी. दत्ता बनायेंगे बॉर्डर का सीक्वल (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 17 सितम्बर, 2013।