पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे
पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे
| |
पूरा नाम | पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे |
अन्य नाम | 'पुल’ देशपांडे |
जन्म | 8 नवंबर, 1919 |
जन्म भूमि | मुंबई, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 12 जून, 2000 |
मृत्यु स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
पति/पत्नी | सुनीता देशपांडे |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय मराठी, हिंदी सिनेमा |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म भूषण (1990), पद्मश्री (1966), साहित्य अकादमी पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी सम्मान, महाराष्ट्र भूषण सम्मान, कालिदास सम्मान आदि। |
प्रसिद्धि | मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे ऐसे शख्स थे जिन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का इंटरव्यू लिया था। |
विषय सूची
परिचय
पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का जन्म 8 नवंबर, 1919 को मुंबई में हुआ था। वे मराठी के जानेमाने लेखक थे। इसके साथ-साथ वह अभिनेता, संगीतकार और डायरेक्टर भी थे। पुरुषोत्तम देशपांडे ने मराठी के अलावा हिंदी और अंग्रेज़ी फिल्मों में भी अभिनय किया। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 1990 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पुरुषोत्तम लक्षमण देशपांडे का स्वाभाव हंसी-ठिठोली वाला था। उनके अंदर क्षमता थी कि वे रोते हुए व्यक्ति को भी हंसा देते थे।
पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे कुछ सालों तक कर्नाटक के रानी पार्वती देवी और मुंबई के कीर्ति कॉलेज में बतौर प्रोफेसर भी कार्यरत रहे। उसी दौर में दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी, जहां देशपांडे ने काम किया और वह पहले व्यक्ति बने जिन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का साक्षात्कार लिया था। उन्होंने कुछ समय बीबीसी में भी प्रशिक्षण लिया। उसके बाद उन्होंने फ्रांस और पश्चिमी जर्मनी में भी काम किया। उनकी कुछ ट्रैवल डॉक्यूमेंट्री उस दौर की याद दिलाती हैं और अमूल्य धरोहर हैं। पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे को पी.एल. देशपांडे के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं देशपांडे नाम को छोटा करने के लिए पु.ल देशपांडे लिखते थे। महाराष्ट्र में उनको बेहद प्यार मिला। इसलिए उन्हें यहां का लाडला भी कहा जाता है। देशपांडे का साहित्य अंग्रेज़ी और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में मौजूद है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे, जिन्हें आज गूगल ने डूडल बनाकर किया याद (हिंदी) palpalindia.com। अभिगमन तिथि: 08 नवंबर, 2020।