सुमित्रा भावे
सुमित्रा भावे
| |
पूरा नाम | सुमित्रा भावे |
जन्म | 12 जनवरी, 1943 |
जन्म भूमि | पुणे, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 19 अप्रॅल, 2021 |
मृत्यु स्थान | पुणे, महाराष्ट्र |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | मराठी फिल्म निर्माता |
प्रसिद्धि | फिल्म निर्माता |
नागरिकता | भारतीय |
' | 1985-2021 |
अन्य जानकारी | सुमित्रा भावे ने अपने कॅरियर में करीब 14 फीचर फिल्में और करीब 17 शॉर्ट फिल्में और टीवी सीरियल बनाए। कई नेशनल अवॉर्ड्स के साथ-साथ सुमित्रा ने 15 से ज्यादा महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स जीते। |
परिचय
12 जनवरी, 1943 को सुमित्रा भावे का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। पुणे से ही उनकी शुरुआती शिक्षा हुई थी। 1985 में सुमित्रा ने शॉर्ट फिल्म 'बाई' (महिला) से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। यह फिल्म 33वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान बेस्ट नॉन फीचर फिल्म ऑन फैमिली वेलफेयर चुनी गई थी। 1995 में सुमित्रा ने सुनील सुथंकर के साथ कोलैबोरेशन किया और फिल्म 'दोघी' (दो बहनें) बनाई। इसे नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट फिल्म ऑन अदर सोशल इश्यू) मिला।
2002 में आई इसी जोड़ी की 'वास्तुपुरुष' 50वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान बेस्ट मराठी फिल्म चुनी गई। 2004 में आई उनकी 'देवराई' ने 52वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान बेस्ट फिल्म ऑन एनवायरनमेंट कंजर्वेशन/प्रिजर्वेशन का अवॉर्ड अपने नाम किया। 2013 में आई उनकी फिल्म 'संहिता' ने 60वें नेशनल अवॉर्ड के दौरान दो अवॉर्ड अपने नाम किए। उनकी अगली फिल्म 'अस्तु' थी, जिसके डायलॉग्स के लिए 61वें नेशनल अवॉर्ड के दौरान सुमित्रा को अवॉर्ड मिला। 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान उनकी 'कासव' को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया था।