सुजीत कुमार
सुजीत कुमार
| |
पूरा नाम | सुजीत कुमार |
जन्म | 7 फ़रवरी, 1934 |
जन्म भूमि | बनारस, उत्तर प्रदेश |
मृत्यु | 5 फ़रवरी, 2010 |
मृत्यु स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
संतान | एक पुत्र, एक पुत्री |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | हिन्दी तथा भोजपुरी सिनेमा |
मुख्य फ़िल्में | हिन्दी- 'आराधना', 'हाथी मेरे साथी', 'अमर प्रेम', 'महबूबा', 'आँखें', 'अदालत', 'जुगनु', 'धर्मवीर', 'चरस', 'ड्रीम गर्ल'। भोजपुरी- 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो', 'दंगल', 'पान खाए सैयां हमार', 'गंगा कहे पुकार के' और 'सजनवा बैरी भइले हमार' आदि। |
प्रसिद्धि | अभिनेता |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | हिन्दी फ़िल्मों में भले ही सुजीत कुमार जम चुके थे, लेकिन उनकी आत्मा तो भोजपुरी में बसती थी। अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने के लिए ही उन्होंने भोजपुरी फ़िल्मों का भी रुख किया। |
अद्यतन | 15:40, 2 मार्च 2017 (IST)
|
सुजीत कुमार (अंग्रेज़ी: Sujit Kumar, जन्म- 7 फ़रवरी, 1934, बनारस; मृत्यु- 5 फ़रवरी, 2010, मुम्बई) भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। हिन्दी की अधिकांश फ़िल्मों में उन्होंने खलनायक का चरित्र निभाया था। अभिनेता सुजीत कुमार भोजपुरी फ़िल्मों के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। जब 60-70 के दशक में भोजपुरी फ़िल्मों की नैया डूबने वाली थी, उस वक्त भोजपुरी फ़िल्मों में सुजीत ने संजीवनी फूंकने का काम किया और बस तब से उनका जादू ऐसा चला कि वे भॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बन गये थे।
विषय सूची
परिचय
सुजीत कुमार का जन्म 7 फ़रवरी सन 1934 को बनारस, उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुजीत कुमार ने शायद कभी सोचा भी नहीं था कि वे भोजपुरी सिनेमा के बेजोड़ अभिनेता बन जायेंगे। अपने समय के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उन्होंने काफ़ी फ़िल्मों में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी। सुजीत कुमार के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भोजपुरी फ़िल्मों के पहले सुपरस्टार सुजीत कुमार (हिन्दी) hindi.apnlive.com। अभिगमन तिथि: 02 फ़रवरी, 2017।
- ↑ यारों के यार थे सुनीत कुमार (हिन्दी) bollywoodaajkal.com। अभिगमन तिथि: 02 फ़रवरी, 2017।