सूरज बड़जात्या
सूरज बड़जात्या
| |
पूरा नाम | सूरज बड़जात्या |
जन्म | 22 फरवरी 1964 |
जन्म भूमि | मुंबई |
पति/पत्नी | विनीता |
कर्म भूमि | मुंबई |
मुख्य फ़िल्में | हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं |
पुरस्कार-उपाधि | तीन फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | सूरज की फिल्मों की खास बात यह होती है उनकी फिल्म के मेन हीरो का नाम प्रेम होता है। |
अद्यतन | 17:49, 6 अगस्त 2017 (IST)
|
सूरज बड़जात्या (अंग्रेजी: Sooraj Barjatya, जन्म: 22 फरवरी 1964, मुंबई) हिंदी फ़िल्मों के मशहूर फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक हैं। सूरज की फ़िल्मों की खास बात यह होती है उनकी फ़िल्म के मेन हीरो का नाम प्रेम होता है।
परिचय
सूरज बड़जात्या का जन्म 22 फरवरी, 1964, मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई सेंट मेरी स्कूल मुंबई और सिंधियां स्कूल ग्वालियर से ग्रहण की है। सूरज बड़जात्या की शादी विनीता से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं।