किशोर कुमार
किशोर कुमार
| |
पूरा नाम | आभास कुमार गांगुली |
प्रसिद्ध नाम | किशोर कुमार |
जन्म | 4 अगस्त 1929 |
जन्म भूमि | खंडवा, मध्य प्रदेश |
मृत्यु | 13 अक्टूबर, 1987 |
मृत्यु स्थान | मुम्बई |
अभिभावक | कुंजलाल गांगुली |
पति/पत्नी | रुमा देवी, मधुबाला, योगिता बाली, लीना चंद्रावरकर |
संतान | अमित कुमार |
कर्म भूमि | मुम्बई |
कर्म-क्षेत्र | अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक, गीतकार |
मुख्य फ़िल्में | पड़ोसन, आराधना, प्रेमपुजारी, तेरे मेरे सपने, चलती का नाम गाड़ी, हाफ़ टिकट |
विद्यालय | क्रिश्चियन कॉलेज, इंदौर |
पुरस्कार-उपाधि | आठ बार फ़िल्म फेयर पुरस्कार (पार्श्व गायन) |
नागरिकता | भारतीय |
मुख्य गीत | 'रूप तेरा मस्ताना', दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, खाइके पान बनारस वाला |
अन्य जानकारी | किशोर कुमार ने 80 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया और 10 से अधिक फ़िल्मों का निर्देशन भी किया। एक अनुमान के मुताबिक़ किशोर कुमार ने वर्ष 1940 से वर्ष 1980 के बीच के अपने कैरियर के दौरान क़रीब 574 से अधिक गाने गाए। |
किशोर कुमार (अंग्रेज़ी: Kishore Kumar, जन्म: 4 अगस्त, 1929, मध्य प्रदेश; मृत्यु: 13 अक्टूबर, 1987) भारतीय संगीत के इतिहास में अमर गायक, अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और गीतकार थे। किशोर कुमार का असली नाम 'आभास कुमार गांगुली' था।
जीवन परिचय
किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 ई. को खंडवा, मध्य प्रदेश में एक बंगाली परिवार में हुआ था। किशोर कुमार एक विलक्षण शख़्सियत रहे। हिन्दी सिनेमा की ओर उनका बहुत बड़ा योगदान है। किशोर कुमार के पिता कुंजीलाल खंडवा शहर के जाने माने वक़ील थे। किशोर चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। सबसे छोटा होने के नाते किशोर कुमार को सबका प्यार मिला। इसी चाहत ने किशोर को इतना हंसमुख बना दिया था कि हर हाल में मुस्कुराना उनके जीवन का अंदाज़बन गया। उनके सबसे बड़े भाई अशोक कुमार मुंबई में एक अभिनेता के रूप में स्थापित हो चुके थे और उनके एक और भाई अनूप कुमार भी फ़िल्मों में काम कर रहे थे। किशोर कुमार बचपन से ही एक संगीतकार बनना चाहते थे, वह अपने पिता की तरह वक़ील नहीं बनना चाहते थे। किशोर कुमार ने 81 फ़िल्मों में अभिनय किया और 18 फ़िल्मों का निर्देशन भी किया। फ़िल्म 'पड़ोसन' में उन्होंने जिस मस्त मौला आदमी के किरदार को निभाया, वही किरदार वे ज़िंदगी भर अपनी असली ज़िंदगी में निभाते रहे। हिन्दी सिनेमा में इलैक्ट्रिक संगीत लाने का श्रेय किशोर कुमार को जाता है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ किशोर कुमार- कुछ अनजाने तथ्य (हिन्दी) हिन्दी ख़बर। अभिगमन तिथि: 10 अक्तूबर, 2010।
- ↑ किशोर कुमार (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) बी बी सी हिन्दी। अभिगमन तिथि: 10 अक्तूबर, 2010।
- ↑ किशोर कुमार (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) गाना बजाना। अभिगमन तिथि: 10 अक्तूबर, 2010।
- ↑ किशोर कुमार (हिन्दी) (एच.टी.एम) वेबदुनिया। अभिगमन तिथि: 10 अक्तूबर, 2010।
- ↑ किशोर कुमार एक मस्तमौला इंसान (हिन्दी) हिन्दी गौरव। अभिगमन तिथि: 10 अक्तूबर, 2010।
- ↑ किशोर कुमार (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) दैट्स हिन्दी। अभिगमन तिथि: 10 अक्तूबर, 2010।