ममूटी
ममूटी
| |
पूरा नाम | मुहम्मदकुट्टी इस्माइल पनपराम्बिल |
प्रसिद्ध नाम | ममूटी |
जन्म | 7 सितंबर 1951 |
जन्म भूमि | चेंपू गांव, केरल |
कर्म भूमि | केरल |
कर्म-क्षेत्र | अभिनेता |
शिक्षा | वकालत |
पुरस्कार-उपाधि | पद्म श्री,'डी.लिट', तीन बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' , केरल सरकार के 'सात पुरस्कार' और 'फ़िल्म फेयर' के 11 पुरस्कार |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | एशियन टेलीविजन अवार्डस 2010 द्वारा कराए सर्वेक्षण में सबसे लोकप्रिय मलयाली ममूटी को घोषित किया गया है। |
अद्यतन | 18:38, 22 सितम्बर 2013 (IST)
|
ममूटी (अंग्रेज़ी: Mammootty, पूरा नाम: 'मुहम्मदकुट्टी इस्माइल पनपराम्बिल', जन्म- 7 सितंबर 1951, केरल) दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। ममूटी ने सबसे लोकप्रिय मलयाली के एक विश्वव्यापी सर्वेक्षण में मोहनलाल और रेसुल पूकुट्टी को पीछे छोड़ दिया है। एशियन टेलीविजन अवार्डस 2010 द्वारा कराए सर्वेक्षण में सबसे लोकप्रिय मलयाली ममूटी को घोषित किया गया है। ममूटी ने कहा कि मुझे मलयाली होने पर गर्व है। [1]
जीवन परिचय
केरल के वायकोम इलाके में चेंपू गांव में किसान परिवार में पैदा हुए ममूटी की आरंभिक शिक्षा कोच्चि और एर्नाकुलम में हुई। एर्नाकुलम से वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दो साल इस पेशे में दिल लगाया, लेकिन वे जम नहीं पाए। दरअसल, कॉलेज के दिनों में ही उन्हें फ़िल्मों का शौक़ हो गया था। इस शौक़ के तहत वे फ़िल्मों में काम भी करने लगे थे।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ममूटी सबसे लोकप्रिय मलयाली (हिंदी) वेबदुनिया। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2013।
- ↑ केरल के ममूटी (हिंदी) लाइव हिंदुस्तान। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2013।
- ↑ ममूटी (हिंदी) चवन्नी चैप। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2013।
- ↑ मेहनती किसान जैसा हूं मैं : ममूटी (हिंदी) वन इंडिया। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2013।
- ↑ दक्षिण भारतीय स्टार ममूटी का रेकॉर्ड (हिंदी) हिंदी इन। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2013।
- ↑ ममूटी, कैप्टन सहगल और हबीब को डी लिट की उपाघि से नवाजा गया (हिंदी) देशबंधु। अभिगमन तिथि: 20 जुलाई, 2013।