ऋषि कपूर
ऋषि कपूर
| |
पूरा नाम | ऋषि कपूर |
अन्य नाम | चिंटू |
जन्म | 4 सितंबर, 1952 |
जन्म भूमि | चेंबूर, मुंबई |
मृत्यु | 30 अप्रॅल, 2020 |
मृत्यु स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | पिता- राज कपूर, माता- कृष्णा कपूर |
पति/पत्नी | नीतू सिंह |
संतान | रनबीर कपूर, रिधिमा कपूर |
कर्म भूमि | मुंबई |
कर्म-क्षेत्र | अभिनेता, निर्माता व निर्देशक |
मुख्य फ़िल्में | 'बॉबी', 'प्रेम रोग', 'अमर अकबर एन्थॉनी', 'चाँदनी', 'फना', 'नसीब अपना अपना', 'खानदान', 'दीवाना' आदि। |
शिक्षा | स्नातक |
विद्यालय | मेयो कॉलेज अजमेर |
पुरस्कार-उपाधि | दो बार फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | ऋषि कपूर ने सन 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फ़िल्म 'आ अब लौट चले' का निर्देशन किया था। |
अद्यतन | 11:23, 1 मई 2020 (IST)
|
ऋषि कपूर (अंग्रेजी: Rishi Kapoor, जन्म- 4 सितंबर, 1952, चेंबूर, मुंबई; मृत्यु- 30 अप्रॅल, 2020, मुंबई, महाराष्ट्र), हिन्दी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक थे। एक बाल कलाकार के रूप में काम कर उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत कर दी थी। उन्हें फ़िल्म 'बॉबी' के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ऋषि कपूर ने अपनी पहली फ़िल्म 'मेरा नाम जोकर' में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया था।[1]
जीवन परिचय
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। उनकी माँ का नाम कृष्णा राज कपूर था। इनका निक नेम चिंटू हैं। इनके दो भाई हैं- रणधीर कपूर और राजीव कपूर। ऋषि के दोनों भाई उन्हीं के तरह बॉलीवुड अभिनेता हैं। इनका विवाह बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह से हुआ है। इनके दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर। रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की तरह बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिधिमा का विवाह बिजनेस मैन भारत साहनी से हुआ हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर ऋषि कपूर की भतीजी है।[1]