गुलशन राय
गुलशन राय
| |
पूरा नाम | गुलशन राय |
जन्म | 2 मार्च, 1924 |
जन्म भूमि | लाहौर, अविभाजित भारत |
मृत्यु | 11 अक्टूबर, 2004 |
मृत्यु स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
संतान | राजीव राय |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | फ़िल्म निर्माण |
मुख्य फ़िल्में | 'जॉनी मेरा नाम ', 'दीवार', 'त्रिशूल', 'त्रिदेव', 'विश्वात्मा', 'मोहरा', 'गुप्त' आदि। |
प्रसिद्धि | हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | 1970 के दशक में गुलशन राय की यश चोपड़ा निर्देशित फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार बनाया और पटकथा लेखकों सलीम-जावेद के लिए सफल कॅरियर प्रारंभ किया। |
विषय सूची
परिचय
गुलशन राय का जन्म 2 मार्च, 1924 में आज़ादी से पूर्व लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद वह 1947 में मुम्बई आ गए। उन्होंने हिन्दी फिल्म उद्योग में एक वितरक के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया। 1970 में उन्होंने अपनी उत्पादन कंपनी 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' की शुरुआत की और पहली फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' निर्मित की जो सफल रही थी। सन 1970 के दशक में गुलशन राय की यश चोपड़ा निर्देशित फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार बनाया और पटकथा लेखकों सलीम-जावेद के लिए सफल कॅरियर प्रारंभ किया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 गुलशन राय ने संजू को इसलिए निकाल दिया था फिल्म ‘युद्ध’ से, जैकी-अनिल की सुपरहिट फिल्म (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 24 फरवरी, 2022।