अरविंद त्रिवेदी
अरविंद त्रिवेदी
| |
पूरा नाम | अरविंद त्रिवेदी |
जन्म | 8 नवम्बर, 1938 |
जन्म भूमि | उज्जैन, मध्य प्रदेश |
मृत्यु | 6 अक्टूबर, 2021 |
मृत्यु स्थान | कांदीवली, मुम्बई, महाराष्ट्र |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय सिनेमा |
प्रसिद्धि | दूरदर्शन पर धारावाहिक रामायण में रावण की भूमिका हेतु। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | सन 1991 के चुनाव में सांबरकाठा सीट से अरविंद त्रिवेदी (लंकेश) को 48.28% यानी कुल 168704 वोट मिले थे। उस समय लंकेश (अरविंद त्रिवेदी) की रैलियों में अपार भीड़ होती थी। |
विषय सूची
परिचय
अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उनका कॅरियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा का चर्चित नाम रहे हैं और गुजराती फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। हिंदी के पॉपुलर शो 'रामायण' से घर-घर पहचान बनाने वाले लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से उन्हें गुजराती दर्शकों में पहचान मिली थी जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया।[1]
गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से अरविंद त्रिवेदी को गुजराती दर्शकों में पहचान मिली थी, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। उन्होंने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते थे। 2002 में उन्हें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) प्रमुख के रूप में काम किया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ लंकेश के किरदार से मशहूर अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन (हिंदी) bhaskar.com। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2021।
- ↑ 2.0 2.1 खामोश हो गई 'रावण' की वो गर्जना (हिंदी) navbharattimes.indiatimes.com। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2021।
- ↑ 3.0 3.1 'रावण' बन मशहूर हुए अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन (हिंदी) livehindustan.com। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2021।