शिवाजी गणेशन
शिवाजी गणेशन
| |
पूरा नाम | विल्लुपुरम चिन्नैयापिल्लई गणेशन |
प्रसिद्ध नाम | शिवाजी गणेशन |
जन्म | 1 अक्टूबर, 1927 |
जन्म भूमि | विल्लुपुरम, तमिलनाडु |
मृत्यु | 21 जुलाई, 2001 |
मृत्यु स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु |
पति/पत्नी | कमला गणेशन |
संतान | प्रभु गणेशन, राजकुमार गणेशन |
कर्म भूमि | अभिनेता |
कर्म-क्षेत्र | चेन्नई |
पुरस्कार-उपाधि | 'पद्म श्री', 'पद्म भूषण', 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार', 'दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार'। |
नागरिकता | भारतीय |
विल्लुपुरम चिन्नैयापिल्लई गणेशन (अंग्रेज़ी: Viluppuram Chinnaiahpillai Ganesan, जन्म: 1 अक्टूबर, 1927; मृत्यु: 21 जुलाई, 2001) मुख्य रूप से शिवाजी गणेशन के नाम से प्रसिद्ध हैं। तमिल सिनेमा की प्रमुख हस्तियों में से एक शिवाजी गणेशन संवाद अदायगी से दर्शकों को मुग्ध कर देने वाले सुपरस्टार थे। शिवाजी गणेशन ने रंगमंच के साथ-साथ फ़िल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं बाद की पीढ़ी के अभिनेताओं को भी अपनी अभिनय शैली से प्रेरित किया। दक्षिण भारत के कई सितारों ने स्वीकार किया है कि उनकी अभिनय शैली शिवाजी गणेशन से प्रभावित थी। शिवाजी गणेशन का मूल नाम विल्लुपुरम चिन्नैयापिल्लई गणेशन था और उन्होंने सी. एन. अन्नादुराई द्वारा लिखित,' शिवाजी कांड हिन्दू राज्यम' नाटक में छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभायी। इस नाटक में उनके अभिनय की काफ़ी सराहना हुई और उन्हें 'शिवाजी गणेशन' का नाम मिल गया।
जीवन परिचय
1 अक्तूबर 1927 को पैदा हुए शिवाजी गणेशन का फ़िल्मों में प्रवेश 1952 में हुआ और 'पराशक्ति' उनकी पहली फ़िल्म थी। दर्शकों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया और उनकी अभिनय शैली ख़ासकर संवाद अदायगी से मुग्ध हो गए। 1954 में प्रदर्शित उनकी फ़िल्म 'अंधानाल' तमिल सिनेमा की दिशा तय करने वाली साबित हुई। इसमें एक ओर कोई गाना नहीं था वहीं गणेशन एंटी हीरो की भूमिका में थे। बचपन से ही उनकी याददाश्त काफ़ी अच्छी थी और वह लंबे-लंबे संवाद बिना किसी मदद के दर्शकों के सामने बखूबी पेशकर देते थे। दर्शक उनकी इस अदा से भाव विभोर हो जाते थे बाद में जब वह बड़े पर्दे की दुनिया में आ गए तो यहां भी उन्हें इस प्रतिभा का काफ़ी फायदा हुआ और उनका यह अंदाज़विशेष रूप से लोकप्रिय हुआ।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 अभिनय के बादशाह थे शिवाजी गणेशन (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) समय लाइव। अभिगमन तिथि: 30 सितम्बर, 2012।
संबंधित लेख