बी. नागी रेड्डी
बी. नागी रेड्डी
| |
पूरा नाम | बोमिरेड्डी नागी रेड्डी |
प्रसिद्ध नाम | बी. नागी रेड्डी |
जन्म | 2 दिसम्बर, 1912 |
जन्म भूमि | अनन्तपुर ज़िला, आंध्र प्रदेश |
मृत्यु | 25 फ़रवरी, 2004 |
मृत्यु स्थान | चेन्नई, तमिलनाडु |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | फ़िल्म निर्माता-निर्देशक |
मुख्य फ़िल्में | 'पाताल भैरवी' (1951), 'माया बाज़ार' (1957), '[[राम और श्याम (1967 फ़िल्म)|राम और श्याम]]' (1967), 'जूली' (1975), 'स्वर्ग नरक' (1978) आदि। |
पुरस्कार-उपाधि | दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कलैमामणी पुरस्कार, रघुपति वेंकैया पुरस्कार आदि। |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | इनके बड़े भाई बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी भी प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक थे। |
बोमिरेड्डी नागी रेड्डी (अंग्रेज़ी: Bommireddy Nagi Reddy, जन्म: 2 दिसम्बर 1912; मृत्य: 25 फ़रवरी 2004) भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता थे। इन्हें सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए सन् 1986 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार 'दादा साहब फाल्के सम्मान' से सम्मानित किया गया था। इन्होंने ही चेन्नई में 'विजया वौहिनी स्टूडियो' की स्थापना की थी जो एशिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टूडियो माना जाता है।
विषय सूची
जीवन परिचय
बी. नागी रेड्डी प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी के छोटे भाई हैं। इनका जन्म 2 दिसम्बर, 1912 को अनन्तपुर ज़िला, आंध्र प्रदेश में हुआ था। ये अपने बड़े भाई से 4 वर्ष छोटे थे। इनका एक छोटा भाई बी.एन. कोंडा रेड्डी भी है।