चेतन आनंद (निर्देशक)
![]() |
एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- चेतन आनंद |
चेतन आनंद (निर्देशक)
| |
पूरा नाम | चेतन आनंद |
जन्म | 3 जनवरी 1915 |
जन्म भूमि | गुरदासपुर, पंजाब |
मृत्यु | 6 जुलाई 1997 (उम्र- 82) |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | निर्माता-निर्देशक, पटकथा लेखक |
मुख्य फ़िल्में | 'नीचा नगर', 'हक़ीक़त', 'हीर रांझा', 'कुदरत', 'बाज़ी', 'हिंदुस्तान की कसम' आदि। |
पुरस्कार-उपाधि | राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ दूसरी फ़ीचर फ़िल्म- हक़ीक़त), फ़िल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ कहानी- कुदरत) |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | चेतन आनंद, प्रसिद्ध अभिनेता देवानंद के बड़े भाई हैं। |
चेतन आनंद (अंग्रेज़ी: Chetan Anand, जन्म: 3 जनवरी, 1915; मृत्यु: 6 जुलाई, 1997) प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे। बॉलीवुड फ़िल्मों को इस स्तर पर पहली बार पहचान दिलाने का श्रेय चेतन आनंद को जाता है। चेतन आनंद सदाबहार अभिनेता देव आनंद के बड़े भाई थे। देव आनंद चेतन आनंद की बदौलत ही फ़िल्म इंडस्ट्री में आ सके।
विषय सूची
जीवन परिचय
3 जनवरी, 1915 को पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे चेतन आनंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। चेतन ने लाहौर से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद राजनीति में कदम रखा और वह वर्ष 1930 के दशक में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने दून स्कूल में शिक्षक के रूप में भी कार्य किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। प्रिया राजवंश चेतन आनंद की सहयात्री थीं। दोनों ज़िंदगी भर साथ-साथ रहे। शादी नहीं की और उसकी ज़रूरत भी नहीं समझी। बाहरी दुनिया के लोग उन्हें पति-पत्नी मानते रहे।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 चेतन आनंद: बॉलीवुड को दी अंतराष्ट्रीय पहचान (हिंदी) (एच.टी.एम.एल) जागरण याहू इंडिया। अभिगमन तिथि: 2 दिसम्बर, 2012।