मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती
| |
पूरा नाम | गौरांग चक्रवर्ती |
प्रसिद्ध नाम | मिथुन चक्रवर्ती |
अन्य नाम | मिथुन दा, एमजी (महागुरु), दादा |
जन्म | 16 जून, 1950 |
जन्म भूमि | कलकत्ता (अब कोलकाता) |
पति/पत्नी | योगिता बाली |
संतान | 4 (तीन पुत्र- मिमोह, रिमो, नमाशी और एक पुत्री- दिशानी) |
कर्म भूमि | मुम्बई |
कर्म-क्षेत्र | फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता |
मुख्य फ़िल्में | मृगया, डिस्को डांसर, प्यार झुकता नहीं, जल्लाद, अग्निपथ, स्वामी विवेकानंद, दलाल, गुरु, ओएमजी आदि। |
शिक्षा | स्नातक (विज्ञान) |
विद्यालय | स्कॉटिश चर्च कॉलेज |
पुरस्कार-उपाधि | 3 बार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 2 बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | बॉलीवुड की 350 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फ़िल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो हॉस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है। |
अद्यतन | 18:21, 22 सितम्बर 2013 (IST)
|
मिथुन चक्रवर्ती (अंग्रेज़ी: Mithun Chakraborty, बचपन का नाम: गौरांग चक्रवर्ती, जन्म: 16 जून, 1950) भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फ़िल्म 'मृगया' (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। 1980 के दशक के अपने सुनहरे दौर में एक डांसिंग स्टार के रूप में उनके बहुत सारे प्रसंशक बने और खुद को उन्होंने भारत के सबसे लोकप्रिय प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया, विशेष रूप से 1982 में बहुत बड़ी हिट फ़िल्म 'डिस्को डांसर' में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। कुल मिलाकर बॉलीवुड की 350 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने बांग्ला, उड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फ़िल्में की। मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं जो हॉस्पिटालिटी सेक्टर में कार्यरत है।
जीवन परिचय
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ और कोलकाता के ही विख्यात स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद वे भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे से जुड़े और वहीं से स्नातक भी किया। यह बहुत ही कम लोगों को ज्ञात है कि मिथुन फ़िल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले एक कट्टर नक्सली थे, लेकिन उनके परिवार को कठिनाई का सामना तब करना पड़ा जब उनके एकमात्र भाई की मौत दुर्घटनावश बिजली के करंट लगने से हो गयी। इसके बाद मिथुन अपने परिवार में लौट आये और नक्सली आन्दोलन से खुद को अलग कर लिया, हालांकि ऐसा करने के कारण नक्सलियों से उनके जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता था, क्योंकि नक्सलवाद को वन-वे रोड माना जाता रहा। यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ और जीवन में उन्हें एक आइकोनिक दर्जा प्रदान करने में प्रमुख कारण बना। यह बात भी कम लोग ही जानते हैं कि उन्होंने मार्शल आर्ट में महारत हासिल की है। मिथुन ने भारतीय अभिनेत्री योगिता बाली से शादी की और वे चार बच्चे, तीन बेटे और एक बेटी के पिता हैं। ज्येष्ठ पुत्र, मिमो चक्रवर्ती; जिन्होंने 2008 में बॉलीवुड फ़िल्म 'जिमी' से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की। उनका दूसरा बेटा, रिमो चक्रवर्ती जिसने फ़िल्म 'फिर कभी' में छोटे मिथुन की भूमिका में अभिनय किया। मिथुन के अन्य दो बच्चे नमाशी चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ चौकसे, जयप्रकाश। मिथुन चक्रवर्तीःमृगया से वीर तक (हिंदी) फ़िल्म जगत्। अभिगमन तिथि: 19 सितम्बर, 2013।
- ↑ मिथुन चक्रवर्ती एक अलग किस्म का अभिनेता (हिंदी) अमर उजाला। अभिगमन तिथि: 19 सितम्बर, 2013।