अलका याग्निक
अलका याग्निक
| |
पूरा नाम | अलका याग्निक |
जन्म भूमि | 20 मार्च, 1966 |
मृत्यु | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
अभिभावक | माता- शुभा याग्निक |
पति/पत्नी | नीरज कपूर |
संतान | सयेशा |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | हिन्दी सिनेमा |
प्रसिद्धि | पार्श्वगायिका |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | 14 साल की उम्र में अलका याग्निक ने पहली बार फिल्म “पायल की झंकार” के गाने “थिरकत अंग लचक झुकी” में अपनी आवाज दी थी। |
अद्यतन | 11:50, 20 मार्च 2021 (IST)
|
अलका याग्निक (अंग्रेज़ी: Alka Yagnik, जन्म- 20 मार्च, 1966, कोलकाता, पश्चिम बंगाल) ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका हैं। उन्होंने अपने तीन दशक पुराने कॅरियर में एक से बढ़कर एक गीत में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया हैं। लता मंगेशकर और आशा भोंसले के बाद किसी गायिका का नाम लिया जाता है तो वह अलका याग्निक ही हैं। अलका याग्निक के इसी हुनर के कारण उन्हें कई बार नेशनल अवार्ड और फिल्मफेयर से सम्मानित किया जा चुका है।
विषय सूची
परिचय
अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च, 1966 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता(अब कोलकता) शहर में हुआ था। वह एक गुजराती हिन्दू परिवार से आती हैं। अलका याग्निक की माता शुभा याग्निक एक शास्त्रीय गायिका थीं। उन्होंने फ़रवरी 1989 में शिल्लोंग के मशहूर बिज़नसमैन नीरज कपूर के साथ शादी की। उसी साल उन्हें अपनी एकलौती लड़की सयेशा हुई।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 अलका याग्निक का जीवन परिचय (हिंदी) dilsedeshi.com। अभिगमन तिथि: 20 मार्च, 2020।
- ↑ जब गाना रिकॉर्ड कर रहीं अलका को घूरे जा रहे थे आमिर खान (हिंदी) bhaskar.com। अभिगमन तिथि: 20 मार्च, 2020।