पुणे
पुणे
| |
विवरण | पुणे भूतपूर्व पूना शहर, महाराष्ट्र राज्य, दक्षिण पश्चिम भारत, मूला और मूथा नदियों के संगम स्थल पर स्थित है। |
राज्य | महाराष्ट्र |
ज़िला | पुणे ज़िला |
स्थापना | 17वीं शताब्दी में मराठा राज्य की राजधानी के रूप में पहली बार इस नगर को महत्त्व प्राप्त हुआ था। |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 18.53°, पूर्व- 73.85° |
मार्ग स्थिति | यह शहर सड़क द्वारा मुम्बई से 150 किलोमीटर, नासिक से 212 किलोमीटर, नागपुर से 732 किलोमीटर और दिल्ली से 1,431 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। |
कब जाएँ | अक्टूबर से मई |
कैसे पहुँचें | विमान, रेल, बस, टैक्सी |
![]() |
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लोहेगाँव |
![]() |
पुणे व शिवाजीनगर |
![]() |
महाराष्ट्र राज्य परिवहन मंडल |
![]() |
ऑटो रिक्शा, बस, टैम्पो, साइकिल रिक्शा |
क्या देखें | पुणे पर्यटन |
कहाँ ठहरें | होटल, धर्मशाला, रिसॉर्ट |
क्या ख़रीदें | लक्ष्मी रोड से महाराष्ट्रन नौवारी सूती साड़ी के साथ-साथ परम्परागत भारतीय साड़ी और आभूषण ख़रीदे जा सकते हैं। |
एस.टी.डी. कोड | 020 |
ए.टी.एम | लगभग सभी |
![]() |
गूगल मानचित्र, पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा |
अद्यतन | 14:41, 27 दिसंबर 2010 (IST)
|
पुणे | पुणे पर्यटन | पुणे ज़िला |
पुणे भूतपूर्व पूना शहर, महाराष्ट्र राज्य, दक्षिण पश्चिम भारत, मूला और मूथा नदियों के संगम स्थल पर स्थित है। महाराष्ट्र का एक प्रमुख नगर है। यह नगर शिवाजी तथा उनके पुत्र एवं उत्तराधिकारी शम्भाजी (शुम्भजी) की राजधानी था। इसे क्वीन ऑफ़ द दक्कन के नाम से भी जाना जाता है। ‘दक्कन की रानी’ के नाम से विख्यात पुणे मराठियों की सांस्कृतिक राजधानी है। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में पुणे सूचना तकनीकी के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से विकसित हो रहा है।
स्थापना
शाहू अपनी राजधानी पुणे से हटाकर सतारा ले गया। 1749 ई. में उसकी मृत्यु के बाद पेशवा बालाजी बाजीराव ने उसे फिर मराठा राज्य की राजधानी बना दिया। अंतिम पेशवा बाजीराव द्वितीय के हार जाने तथा अपदस्थ किये जाने के बाद इसका महत्त्व घट गया। कुछ समय तक इस पर मुग़लों का क़ब्ज़ा रहा, लेकिन बाद में 1714 से यह पुनः मराठा राज्य की राजधानी बन गया। अंततः 1817 ई. में यह अंग्रेज़ों के अधिकार में चला गया। इसने मुम्बई प्रेजिडेंसी की मौसमी राजधानी की भूमिका निभाई और आज़ादी के बाद यह विकासशील देश बन गया, जो हर दिशा में फैल रहा था। विशेष रूप से इसका विस्तार पुणे-मुंबई रेल और सड़क मार्गों के समानांतर हुआ, जो पिंपरी और चिंचवड से गुज़रते हैं। यहाँ पर भण्डारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टिट्यूट (स्थापना 1917 ई.) है, जो प्राच्य अध्ययन एवं शोध के लिए विख्यात है।
भारत के महाराष्ट्र राज्य का पुणे एक महत्त्वपूर्ण शहर है। पुणे महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मुठा इन दो नदियों के किनारे बसा है, और ज़िले का प्रशासकीय मुख्यालय है। भारत का पुणे सातवाँ सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पुणे सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से महाराष्ट्र में मुंबई के बाद अग्रेसर है। इस शहर में अनेक नामांकित शिक्षण संस्था होने के कारण इसे 'पूरब का ऑक्सफ़ोर्ड' भी कहा जाता है।