चुनी गोस्वामी
चुनी गोस्वामी
| |
पूरा नाम | सुबिमल गोस्वामी |
जन्म | 15 जनवरी, 1938 |
जन्म भूमि | किशोरगंज, पश्चिम बंगाल |
मृत्यु | 30 अप्रॅल, 2020 |
मृत्यु स्थान | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
अभिभावक | पिता: प्रमोथोनाथ गोस्वामी |
कर्म भूमि | भारत |
खेल-क्षेत्र | फ़ुटबॉल |
पुरस्कार-उपाधि | ‘अर्जुन पुरस्कार’ (1963), ‘पद्मश्री’ (1983) |
प्रसिद्धि | फ़ुटबॉल खिलाड़ी |
नागरिकता | भारतीय |
संबंधित लेख | जरनैल सिंह तथा पी.के. बनर्जी |
विशेष | 1958 में चुनी गोस्वामी को वेटरन्स स्पोर्टस क्लब कलकत्ता द्वारा ‘बेस्ट फुटबॉलर’ पुरस्कार दिया गया। |
अन्य जानकारी | 1954 में चुनी गोस्वामी ने अपना पहला बड़ा मैच मोहन बागान की ओर से खेला जिसमें टीम का मुकाबला ईस्टर्न रेलवे से था और टीम 3-0 से मुकाबला जीत गई। |
अद्यतन | 05:03, 11 नवम्बर-2016 (IST) |
विषय सूची
परिचय
भारतीय फ़ुटबॉल के स्वर्ण युग में चुनी गोस्वामी भारत की राष्ट्रीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे। वह स्ट्राइकर पोजीशन पर खेलते रहे। उनका पूरा नाम 'सुबिमल गोस्वामी' है, जिन्हें फ़ुटबॉल प्रेमी 'चुनी गोस्वामी' के नाम से जानते हैं। उनका जन्म 15 जनवरी, 1938 को बंगाल के दक्षिण कलकत्ता के किशोरगंज में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रमोथोनाथ गोस्वामी था। उन्होंने तीर्थोवाटी इंस्टिट्यूट कलकत्ता स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की थी। फिर कलकत्ता स्कूल के कुमार आशुतोष कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। उनके स्कूल के फ़ुटबॉल कोच सिबदास बनर्जी थे तथा उनके प्रथम फ़ुटबॉल कोच का नाम बलईदास चटर्जी था।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 1.3 चुनी गोस्वामी का जीवन परिचय (हिंदी) कैसे और क्या। अभिगमन तिथि: 07 सितम्बर, 2016।