दीपिका पल्लीकल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दीपिका पल्लीकल
दीपिका पल्लीकल
पूरा नाम दीपि‍का रेबेका पल्‍लीकल,
जन्म 21 सितम्बर, 1991
जन्म भूमि चेन्नई, तमिलनाडु
अभिभावक माता- सुजैन पल्लीकल

पिता- संजीव पल्लीकल

पति/पत्नी दिनेश कार्तिक (भारतीय कैकेटर)
संतान दो- कबीर और जियान
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र स्क्वैश
शिक्षा अंग्रेज़ी से बी.ए., इतिराज कॉलेज, चेन्नई
पुरस्कार-उपाधि अर्जुन पुरस्कार, 2012

पद्मश्री, 2014

प्रसिद्धि भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी
नागरिकता भारतीय
वर्ल्ड डबल्स चैम्पियनशिप ग्लास्गो, 2022 - डबल्स - स्वर्ण पदक

ग्लास्गो, 2022 - मिश्रित डबल्स - स्वर्ण पदक
डर्बिन, 2016 - मिश्रित डबल्स - रजत पदक
डर्बिन, 2016 - डबल्स - कांस्य पदक
मैनचेस्टर, 2017 - डबल्स - कांस्य पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लास्गो, 2014 - डबल्स - स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट, 2018 - डबल्स -रजत पदक
गोल्ड कोस्ट, 2018 - मिश्रित डबल्स - रजत पदक
बर्मिघम, 2022 - मिश्रित डबल्स - कांस्य पदक

एशियन गेम्स इंचिओन, 2014 - टीम - रजत पदक

गुआघझो, 2010 - टीम - कांस्य पदक
इंचिओन, 2014 - एकल - कांस्य पदक
जकार्ता, 2018 - एकल - कांस्य पदक

एशियन इंडिविजुअल चैम्पियनशिप चेन्नई, 2017 - एकल - रजत पदक
अद्यतन‎

दीपि‍का रेबेका पल्‍लीकल, (अंग्रेज़ी: Dipika Rebecca Pallikal, जन्म- 21 सितम्बर, 1991) भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं। इनका विवाह भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से 20 अगस्त, 2015 को हुआ। दीपिका पल्लीकल अंडर-19 की कैटेगरी में नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी मानी जाती हैं और विश्व रैंकिंग में उन्हें 10वें स्थान पर रखा गया है, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वह डब्ल्यू एस ए रैंकिंग के शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। दीपिका पल्लीकल ने फरवरी 2013 में मीडोवुड फार्मेसी ओपन जीतकर छठा डब्ल्यू एस ए खिताब जीता। वर्ष 2013 में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की राचेल ग्रिनहैम को हराकर मकाउ में मकाउ ओपन का खिताब जीता। कॉमनवेल्थ खेल, 2022 में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने मिश्रित डबल्स में देश के लिये कांस्य पदक जीता।

परिचय

दीपिका पल्लीकल का जन्म 21 सितंबर, 1991 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। उनका पूरा नाम 'दीपिका रेबेका पल्लीकल' है। पिता का नाम संजीव पल्लीकल है, जो एक उद्योगपति हैं। इनकी माता का नाम सुजैन पल्लीकल है, जो क्रिकेट खिलाड़ी रह चुकी हैं और वर्तमान में एक ट्रेवल एजेंसी का संचालन करती हैं। इनकी बहन का नाम दिव्या पल्लीकल और दिया पल्लीकल है। दीपिका पल्लीकल का विवाह भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से हुआ है। इनके दो जुड़वा बच्चे कबीर और जियान हैं।

शिक्षा

दीपिका पल्लीकल की 9वीं तक की पढ़ाई गुड शेफर्ड स्कूल से हुई। इसके बाद वे लेडी एंडेल स्कूल चली गईं पढ़ाई के लिए, क्योंकि वहां खेल के लिए भी सुविधाएं थीं। उसके बाद इन्होंने इतिराज कॉलेज, चेन्नई से अंग्रेज़ी विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।[1]

कॅरियर

बचपन से ही दीपिका पल्लीकल को खेल के प्रति बहुत रूचि थी। इन्होंने 6वीं कक्षा में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच लंदन में खेला और 11 वर्ष की उम्र में वे नेशनल चैंपियन बन चुकी थीं। इस खेल के प्रति इनकी ललक ने इन्हें कई मैच जिताये। वह कई अंतरराष्ट्रीय खिताब भी जीत चुकी हैं। वे 2018 में पहली और तीसरी वरीयता प्राप्त करते हुए चेन्नई ओपन के फाइनल में पहुंची। इन्होंने भारतीय चैलेंजर नबर 2010 ट्रॉफी दो बीजों को पछाड़कर 5 में अपना खिताब जीता।

इसके बाद नेपाल ओपन जीतकर अपनी संख्या को दुगना किया। वर्ष 2011 में दीपिका पल्लीकल ने विश्व चैंपियनशिप में एक क्रेडिट योग्य क्वार्टर फाइनल स्थान भी प्राप्त किया। दिसंबर 2012 में पहली बार शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल हुई और पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बनी और उसी वर्ष भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाली वह पहली महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं। उसके बाद 2013 में मकाउ ओपन जीतकर इन्होंने कनाडा के विनिपेग में मीडोवुड फार्मेसी ओपन के फाइनल में हांगकांग के जॉय चैन को सीधे सेटों में हराकर अपने करियर का छठवां खिताब जीता।

वर्ष 2014 में दीपिका पल्लीकल ने जोशना चिनप्पा के साथ स्क्वेश में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। जिसमें इन दोनों की जोड़ी ने इंग्लैंड की जेनी डुनकाफ एवं लाडरा मसारो को हराकर यह जीत हासिल की। वर्ष 2016 में दीपिका ने विक्टोरिया ओपन के फाइनल में पहुंचने में सफलता हासिल की। जहां वे 5 गेम के बाद मिल्ली टॉमलिंसन से हार गईं।[1]

उपलब्धियाँ

टाइटल
  1. इंडियन चैलेंजर, 2010
  2. मकाऊ ओपन, 2013
  3. मीडोवुड फार्मेसी ओपन, 2013
  4. विंटर क्लब ओपन, 2015
  5. ग्रेनाइट ओपन (उपविजेता), 2015
  6. ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2016[2]
अंतर्राष्ट्रीय खेल
  1. 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण (महिला युगल)
  2. 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (महिला युगल)
  3. 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत (मिश्रित युगल)
  4. 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य (महिला एकल)
  5. 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में रजत (महिला टीम)
  6. 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य (महिला एकल)

पुरस्कार

  1. अर्जुन पुरस्कार, 2012
  2. पद्मश्री, 2014
  3. बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर 2013


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 दीपिका पल्लीकल का जीवन परिचय (हिंदी) gyanfast.com। अभिगमन तिथि: 07 सितंबर, 2021।
  2. दीपिका पल्लीकल कार्तिक जीवनी (हिंदी) kreedon.com। अभिगमन तिथि: 07 सितंबर, 2021।

संबंधित लेख