मोहिन्दर अमरनाथ
मोहिन्दर अमरनाथ
| |||
व्यक्तिगत परिचय
| |||
पूरा नाम | मोहिन्दर अमरनाथ भारद्वाज | ||
अन्य नाम | 'जिम्मी' (उपनाम) | ||
जन्म | 24 सितम्बर, 1950 | ||
जन्म भूमि | पटियाला, पंजाब | ||
अभिभावक | लाला अमरनाथ | ||
खेल परिचय
| |||
बल्लेबाज़ी शैली | दाएँ हाथ के बल्लेबाज़ | ||
गेंदबाज़ी शैली | दाहिने हाथ के मध्यम तेज़ गेंदबाज़ | ||
टीम | भारत | ||
भूमिका | बल्लेबाज, गेंदबाज़ | ||
पहला टेस्ट | 24 दिसम्बर, 1969, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध | ||
आख़िरी टेस्ट | 11 जनवरी, 1988, वेस्टइंडीज के विरुद्ध | ||
पहला वनडे | 7 जून, 1975, इंग्लैंड के विरुद्ध | ||
आख़िरी वनडे | 30 अक्टूबर, 1989, वेस्टइंडीज के विरुद्ध | ||
कैरियर आँकड़े
| |||
प्रारूप | टेस्ट क्रिकेट | एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय | टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय |
मुक़ाबले | 69 | 85 | 0 |
बनाये गये रन | 4378 | 1924 | 0 |
बल्लेबाज़ी औसत | 42.50 | 30.54 | 0 |
100/50 | 11/24 | 2/13 | 0 |
सर्वोच्च स्कोर | 138 | 102 | 0 |
फेंकी गई गेंदें | 3676 | 2730 | 0 |
विकेट | 32 | 46 | 0 |
गेंदबाज़ी औसत | 55.69 | 42.85 | 0 |
पारी में 5 विकेट | 0 | 0 | 0 |
मुक़ाबले में 10 विकेट | 0 | 0 | 0 |
सर्वोच्च गेंदबाज़ी | 4/63 | 3/12 | 0 |
कैच/स्टम्पिंग | 47/0 | 23/0 | 0 |
बाहरी कड़ियाँ | मोहिन्दर अमरनाथ के क्रिकेट आंकड़े | ||
अद्यतन | 15:41, 24 सितम्बर 2014 (IST)
|
मोहिन्दर अमरनाथ भारद्वाज (अंग्रेज़ी: Mohinder Amarnath Bhardwaj ; जन्म- 24 सितम्बर, 1950, पटियाला, पंजाब) भारत के ख्यातिप्राप्त पूर्व क्रिकेटरों (1969-1989) में से एक हैं। वर्तमान समय वे क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के विश्लेषक हैं। मोहिन्दर अमरनाथ 'जिम्मी' के नाम से भी जाने जाते हैं। अपने समय के तेज़ गेंदबाजों का सामना करने में मोहिन्दर अमरनाथ सबसे माहिर माने जाते थे। वे भारत के प्रथम कप्तान लाला अमरनाथ के पुत्र हैं। इनके भाई सुरिन्दर अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी और राजिन्दर अमरनाथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं। मोहिन्दर अमरनाथ वर्ष 1983 में भारत की पहली विश्व कप जीत के नायक थे।
जन्म
मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म 24 सितम्बर, 1950 को पंजाब राज्य के पटियाला ज़िले में हुआ था। इनके पिता भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे, जिन्होंने क्रिकेट की बुलंदियों को छुआ था। लाला अमरनाथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाया था। वे भारत के पहले आलराउंडर थे, जिन्होंने बल्ले के अलावा गेंद से भी अपने विरोधियों की नाक में दम कर दिया था। आगे चलकर यही कार्य मोहिन्दर अमरनाथ ने भी किया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अमरनाथ परिवार की तीसरी पीढ़ी का क्रिकेट में पदार्पण (हिन्दी) पी-7 न्यूज। अभिगमन तिथि: 24 सितम्बर, 2014।
- ↑ 2.0 2.1 2.2 मोहिंदर अमरनाथ: 1983 वर्ल्ड कप के हीरो "झलक दिखला जा "में भी नाच चुके हैं (हिन्दी) पत्रिका। अभिगमन तिथि: 24 सितम्बर, 2014।