कृष्णा नागर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कृष्णा नागर
कृष्णा नागर
पूरा नाम कृष्णा नागर
कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र बैडमिंटन (श्रेणी- एसएच-6)
पुरस्कार-उपाधि स्वर्ण पदक (टोक्यो पैरालम्पिक)
प्रसिद्धि भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020, बैडमिंटन
अद्यतन‎

कृष्णा नागर (अंग्रेज़ी: Krishna Nagar) भारत पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2020 (टोक्यो पैरालम्पिक) में पुरुष बैडमिंटन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। कृष्णा नागर ने एसएच-6 के फाइनल मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग के चू मान केई को 21-17, 16-21, 21-17 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ये टोक्यो पैरालंपिक में भारत का 5वां गोल्ड रहा।


  • इससे पहले कृष्णा नागर ने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टन कूंब्स को 21-10, 21-11 से मात दी थी।
  • एसएच-6 कैटेगरी में वह खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनकी लंबाई नहीं बढ़ती। जब कृष्णा नागर 2 साल के थे तो उनके परिवार को इसका पता चला। इसके बाद उनका रुझान खेल की तरफ हो गया।
  • उन्होंने खुद को स्पोर्ट्स के लिए समर्पित कर दिया। खेल के प्रति दीवानगी इस कदर थी कि ट्रेनिंग के लिए घर से 13 किलोमीटर दूर स्टेडियम जाते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ