ऊधम सिंह
ऊधम सिंह
| |
पूरा नाम | ऊधम सिंह |
अन्य नाम | राम मोहम्मद आज़ाद सिंह |
जन्म | 26 दिसंबर, 1899 |
जन्म भूमि | सुनाम गाँव, पंजाब |
मृत्यु | 31 जुलाई, 1940 (शहादत) |
मृत्यु स्थान | पेंटनविले जेल, ब्रिटेन |
मृत्यु कारण | फाँसी |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | क्रान्तिकारी |
आंदोलन | भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन |
पुरस्कार-उपाधि | 'शहीद-ए-आज़म' सरदार ऊधम सिंह |
संबंधित लेख | जलियाँवाला बाग़, ग़दर पार्टी, जनरल डायर |
अन्य जानकारी | इतिहासकार डॉ. सर्वदानंदन के अनुसार ऊधम सिंह 'सर्व धर्म सम भाव' के प्रतीक थे और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद आज़ाद सिंह रख लिया था जो भारत के तीन प्रमुख धर्मो का प्रतीक है। |
ऊधम सिंह (अंग्रेज़ी: Udham Singh, जन्म: 26 दिसंबर, 1899, सुनाम गाँव, पंजाब; शहादत: 31 जुलाई, 1940, पेंटनविले जेल, ब्रिटेन) भारत की आज़ादी की लड़ाई में अहम योगदान करने वाले पंजाब के महान् क्रान्तिकारी थे। अमर शहीद ऊधम सिंह ने 13 अप्रैल, 1919 ई. को पंजाब में हुए भीषण जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के उत्तरदायी माइकल ओ'डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या करके निर्दोष भारतीय लोगों की मौत का बदला लिया था।
विषय सूची
जन्म
ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 में पंजाब के संगरूर ज़िले के सुनाम गाँव में हुआ। ऊधमसिंह की माता और पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। उनके जन्म के दो साल बाद 1901 में उनकी माँ का निधन हो गया और 1907 में उनके पिता भी चल बसे। ऊधमसिंह और उनके बड़े भाई मुक्तासिंह को अमृतसर के खालसा अनाथालय में शरण लेनी पड़ी। 1917 में उनके भाई का भी निधन हो गया। इस प्रकार दुनिया के ज़ुल्मों सितम सहने के लिए ऊधमसिंह बिल्कुल अकेले रह गए। इतिहासकार वीरेंद्र शरण के अनुसार ऊधमसिंह इन सब घटनाओं से बहुत दु:खी तो थे, लेकिन उनकी हिम्मत और संघर्ष करने की ताक़त बहुत बढ़ गई। उन्होंने शिक्षा ज़ारी रखने के साथ ही आज़ादी की लड़ाई में कूदने का भी मन बना लिया। उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद, राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन को ऐसे घाव दिये जिन्हें ब्रिटिश शासक बहुत दिनों तक नहीं भूल पाए। इतिहासकार डॉ. सर्वदानंदन के अनुसार ऊधम सिंह 'सर्व धर्म सम भाव' के प्रतीक थे और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद आज़ाद सिंह रख लिया था जो भारत के तीन प्रमुख धर्मो का प्रतीक है।
बाहरी कड़ियाँ
- Shaheed Udham Singh (1899-1940)
- Where has Mohammad Singh Azad Gone?
- जनरल डायर को नहीं, ओ'डायर को मारा था ऊधम सिंह ने