अमरनाथ विद्यालंकार
|
|
पूरा नाम
|
अमरनाथ विद्यालंकार
|
जन्म
|
8 दिसम्बर, 1901
|
जन्म भूमि
|
ज़िला सरगोधा, अविभाजित पंजाब (अब पाकिस्तान में)
|
मृत्यु
|
21 सितम्बर, 1985
|
मृत्यु स्थान
|
दिल्ली
|
पति/पत्नी
|
शांता देवी
|
नागरिकता
|
भारतीय
|
प्रसिद्धि
|
स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता
|
धर्म
|
हिन्दू
|
जेल यात्रा
|
'किसान आंदोलन' 1941 में और 'भारत छोड़ो आंदोलन' 1942 में जेल यात्रा की।
|
विद्यालय
|
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
|
राजनीतिक दल
|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
|
अन्य जानकारी
|
गुरुकुल से निकलते ही अमरनाथ विद्यालंकार देश और समाज की सेवा के उद्देश्य से लाला जी की संस्था ‘लोक सेवा समाज’ के सदस्य बन गए थे। उन्होंने लाला जी के सचिव के रूप में भी काम किया।
|
अमरनाथ विद्यालंकार (अंग्रेज़ी: Amarnath Vidyalankar, 8 दिसम्बर, 1901, शाहपुर ज़िला; 21 सितम्बर, 1985, दिल्ली) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों में से वे एक थे। अमरनाथ विद्यालंकार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे। स्वतन्त्रता के बाद 1957 से 1962 तक वे पंजाब सरकार में शिक्षा, श्रम तथा भाषा के मंत्री थे। वे प्रथम लोकसभा (1952-56), तीसरी लोकसभा (1962-67) और पाँचवीं लोकसभा (1971-77) के सांसद भी रहे।