छगनराज चौपासनी वाला
छगनराज चौपासनी वाला
| |
पूरा नाम | छगनराज चौपासनी वाला |
जन्म | 26 मई, 1912 |
जन्म भूमि | जोधपुर, राजस्थान |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वतंत्रता सेनानी |
जेल यात्रा | 1934, 1940 एवं 1942 ई.[1] |
विशेष योगदान | 26 जनवरी, 1932 ई. को जोधपुर की 'जूनी धानमण्डी' में छगनराज चौपासनी वाला ने पहली बार तिरंगा झण्डा फहराया था। |
संबंधित लेख | जोधपुर, राजस्थान |
छगनराज चौपासनी वाला राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 26 मई, 1912 ई. को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था।
- छगनराज जी प्रारम्भ से ही महात्मा गाँधी के रचनात्मक कार्यों में खुलकर भाग लेते थे।
- सन 1932 से 1939 ई. तक छगनराज चौपासनी वाला जोधपुर के प्रसिद्ध आन्दोलनकारी बने रहे।
- जीविकोपार्जन के लिए उन्हें बहुत कष्ट उठाने पड़े थे, परंतु उनका मातृभूमि प्रेम कभी भी कम नहीं हुआ।
- छगनराज जी ने निम्न संस्थाओं की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी-
- मारवाड़ हितकारिणी सभा
- यूथ लीग
- बाल भारत सभा
- पीपुल्स एसोसिएशन
- प्रजामण्डल
- लोक परिषद
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेने के कारण
- ↑ नागोरी, डॉ. एस.एल. “खण्ड 3”, स्वतंत्रता सेनानी कोश (गाँधीयुगीन), 2011 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: गीतांजलि प्रकाशन, जयपुर, पृष्ठ सं 150।