मुख़्तार अहमद अंसारी
मुख़्तार अहमद अंसारी
| |
पूरा नाम | मुख़्तार अहमद अंसारी |
अन्य नाम | एम. ए. अंसारी, डॉ. अंसारी |
जन्म | 25 दिसम्बर 1880 |
जन्म भूमि | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश के |
मृत्यु | 10 मई 1936 |
मृत्यु स्थान | नई दिल्ली |
मृत्यु कारण | हृदयाघात |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | प्रसिद्ध चिकित्सक एवं मुस्लिम नेता |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पद | मुस्लिम लीग अध्यक्ष, कांग्रेस अध्यक्ष |
अन्य जानकारी | डॉ. अंसारी 1928 में वह जामिया मिलिया के उप-कुलपति बने और जीवनपर्यंत इस पद पर रहे। |
डॉ. मुख़्तार अहमद अंसारी (अंग्रेज़ी: Mukhtar Ahmed Ansari, जन्म: 25 दिसम्बर 1880, ग़ाज़ीपुर - मृत्यु: 10 मई 1936, नई दिल्ली) एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया और वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) में राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय काशी विद्यापीठ और दिल्ली में जामिया मिलिया स्थापित करने में योगदान दिया।
विषय सूची
जन्म और शिक्षा
डॉ. मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म 25 दिसम्बर 1880 को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर ज़िले में हुआ था। अंसारी ने मद्रास (वर्तमान चेन्नई) तथा इंग्लैंड में चिकित्सा के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण की। अंसारी ने 'एडिनबरा विश्वविद्यालय' में अपनी शिक्षा पूरी की और कई वर्ष तक लंदन के विभिन्न अस्पतालों में काम किया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|
|