केशव बलिराम हेडगेवार
केशव बलिराम हेडगेवार
| |
पूरा नाम | केशव बलिराम हेडगेवार |
अन्य नाम | डॉक्टर जी |
जन्म | 1 अप्रैल, 1889 |
जन्म भूमि | नागपुर, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 21 जून, 1940 |
मृत्यु स्थान | नागपुर |
अभिभावक | पिता- पंडित बलिराम पंत हेडगेवार, माता रेवतीबाई |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | स्वतंत्रता सेनानी और 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के संस्थापक |
धर्म | हिन्दू |
जेल यात्रा | सन 1921 के असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और एक साल जेल में बिताया। |
अन्य जानकारी | केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना देश की स्वाधीनता तथा इसे परम वैभव पर पहुंचाने के उद्देश्य से की थी। उनका अरविंद घोष, भाई परमानंद, सुखदेव एवं राजगुरु आदि महान क्रांतिकारियों से संपर्क था। |
केशव बलिराम हेडगेवार (अंग्रेज़ी: Keshav Baliram Hedgewar, जन्म- 1 अप्रैल, 1889; मृत्यु- 21 जून, 1940) भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अपना समूचा जीवन हिन्दू समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। डॉ. हेडगेवार पहले क्रांतिकारी थे, किंतु बाद में हिन्दू संगठनवादी बन गए। वे जीवन के अंतिम समय तक हिंदुओं को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अथक प्रयत्न करते रहे। उन्होंने हिंदुओं के संगठन के लिए ही 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' की स्थापना की थी। केशव बलिराम हेडगेवार अपने जीवन के प्रारंभ और मध्य काल में क्रांतिकारी थे। उनका अरविंद घोष, भाई परमानंद, सुखदेव एवं राजगुरु आदि महान क्रांतिकारियों से संपर्क था। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने 'वन्दे मातरम्' आंदोलन चलाया था।
परिचय
डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म 1 अप्रैल, 1889 को नागपुर के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब वह महज 13 साल के थे, तभी उनके पिता पंडित बलिराम पंत हेडगेवार और माता रेवतीबाई का प्लेग से निधन हो गया। उसके बाद उनकी परवरिश दोनों बड़े भाइयों महादेव पंत और सीताराम पंत ने की। शुरुआती पढ़ाई नागपुर के नील सिटी हाईस्कूल में हुई। लेकिन एक दिन स्कूल में 'वंदे मातरम्' गाने की वजह से उन्हें निष्कासित कर दिया गया। उसके बाद उनके भाइयों ने उन्हें पढ़ने के लिए यवतमाल और फिर पुणे भेजा। मैट्रिक के बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एस. मूंजे ने उन्हें मेडिकल की पढ़ाई के लिए सन 1910 में कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) भेज दिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह 1915 में नागपुर लौट आए।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ क्या आप RSS के संस्थापक हेडगेवार के बारे में ये जानते हैं? (हिन्दी) hindi.thequint। अभिगमन तिथि: 31 जुलाई, 2018।
- ↑ प. पू. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (हिन्दी) vskgujarat। अभिगमन तिथि: 31 जुलाई, 2018।