सत्यजीवन वर्मा 'भारतीय'

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सत्यजीवन वर्मा 'भारतीय' (जन्म- 1898, काशी, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 1973) हिन्दी के जाने-माने साहित्यकारों में से एक थे। वर्ष 1934 में 'हिन्दी लेखक संघ' की स्थापना इन्होंने की थी।[1]

  • काशी (वर्तमान बनारस) में जन्में सत्यजीवन वर्मा के पिता जगमोहन वर्मा ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ के प्रथम बृहत शब्दकोश के सम्पादन मण्डल के सदस्य थे।
  • सन 1934 में सत्यजीवन वर्मा ने 'हिन्दी लेखक संघ' की स्थापना करके इसके मुख्य पत्र ‘लेखक’ का सम्पादन किया।
  • 1935 ई. में 'शारदा प्रेस' की स्थापना के द्वारा ‘दुनिया’ नामक मासिक पत्र का सम्पादन किया।
  • सत्यजीवन वर्मा जी की प्रकाशित पुस्तको की संख्या 40 के लगभग है, जिसमें प्रमुख हैं-
  1. ‘बीसलदेव रासो’
  2. 'सूर रामायण'
  3. 'नयन'
  4. 'मुरली माधुरी'
  5. 'प्रेम पराकाष्ठा'
  6. 'स्वप्न वासदत्ता'
  7. 'सोलह कहानियाँ'
  8. 'पति निर्वाचन'
  9. 'हिन्दी के विराम चिन्ह'
  10. 'व्याख्यानत्रयी'
  11. 'तार के खम्भे'
  12. 'जानी दुश्मन'
  13. 'आकाश की झाँकी'
  14. 'प्रसिद्ध उड़ाके'
  15. 'एशिया की कहानियाँ'
  16. 'मनोहर कहानियाँ' (चार भाग)
  17. 'रुमानियाँ की कहानियाँ'
  • सत्यजीवन वर्मा जी का निधन 1973 में वाराणसी में हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. काशी के साहित्यकार (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 12 जनवरी, 2014।

संबंधित लेख