अनंत पै
अनंत पै
| |
अन्य नाम | अनंत पई, चाचा पई |
जन्म | 17 सितंबर, 1929 |
जन्म भूमि | कार्कल, कर्नाटक |
मृत्यु | 24 फ़रवरी, 2011 |
मृत्यु स्थान | मुंबई |
पति/पत्नी | ललिता |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | लेखन |
मुख्य रचनाएँ | झाँसी की रानी, शिव, कार्तिकेय, गणेश, कृष्ण और शिशुपाल, ह्वेन सांग। |
विषय | कॉमिक |
भाषा | विभिन्न भारतीय भाषाएँ |
विद्यालय | ओरिएंट स्कूल माहिम, मुंबई; मुंबई विश्वविद्यालय |
पुरस्कार-उपाधि | हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार- (1996), लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- (19 फ़रवरी, 2011) |
प्रसिद्धि | अमर चित्र कथा के संस्थापक |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | 17 सितम्बर, 2011 को अनंत पै के 82 वें जन्मदिन पर उनके विशेष योगदान को याद करते हुए उनका चित्र गूगल के डूडल पर लगाया गया था। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
अनंत पै (अंग्रेज़ी:Anant Pai, जन्म- 17 सितंबर, 1929, कार्कल, कर्नाटक; मृत्यु- 24 फ़रवरी, 2011, मुंबई) भारतीय शिक्षाशास्री, कॉमिक्स तथा अमर चित्र कथा के संस्थापक थे। 1967 में शुरू की गई इस कॉमिक्स श्रृंखला के द्वारा बच्चों को परंपरागत भारतीय लोक कथाएँ, पौराणिक कहानियाँ और ऐतिहासिक पात्रों की जीवनियों के बारे में बताया गया।
विषय सूची
परिचय
अंकल पै के नाम से लोकप्रिय अमर चित्र कथा श्रृंखला के रचयिता अनंत पै का जन्म 17 सितंबर, 1929 को कर्नाटक के कार्कल शहर में हुआ था। अनंत जब दो साल के ही थे उनके माता-पिता का देहांत हो गया। उनके नाना ने उन्हें पाला पोसा और जब वो 12 साल के हुए तो ओरिएंट स्कूल माहिम, मुंबई में अच्छी शिक्षा के लिए उन्हे भर्ती करा दिया गया। इसके बाद उन्होंने रसायन विज्ञान में मुंबई विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की थी। 1961 में उनका विवाह 20 वर्षीय ललिता के साथ हुआ था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ गूगल पर अनंत पै (हिंदी) pramathesh.blogspot.in। अभिगमन तिथि: 13 जुलाई, 2017।
बाहरी कड़ियाँ
- अमर चित्र कथा के संस्थापक का निधन
- अमर चित्र कथा के रचयिता और भारतीय कॉमिक उद्योग के स्तम्भ पुण्यतिथि / अनंत पै (24 फ़रवरी)