सुदर्शन अग्रवाल
![]() |
एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- सुदर्शन (बहुविकल्पी) |
सुदर्शन अग्रवाल
| |
पूरा नाम | सुदर्शन अग्रवाल |
जन्म | 19 जून, 1931 ई. |
जन्म भूमि | लुधियाना, पंजाब |
मृत्यु | 3 जुलाई, 2019 |
मृत्यु स्थान | नई दिल्ली |
नागरिकता | भारतीय |
पद | राज्यपाल |
कार्य काल | राज्यपाल उत्तर प्रदेश- 3 जुलाई 2004 से 7 जुलाई 2004 तक। राज्यपाल उत्तराखंड- जनवरी 2003 से 22 अक्टूबर 2007 तक। राज्यपाल सिक्किम- 25 अक्टूबर, 2007 को शपथ ग्रहण। |
अन्य जानकारी | सुदर्शन अग्रवाल 'सांस्कृतिक केन्द्र संस्कृति प्रतिष्ठान' के ट्रस्टी भी रह चुके हैं। ये पिछले 45 वर्षों से रोटेरियन हैं। वे भारत के 'रोटरी क्लब' के पूर्व अध्यक्ष हैं। |
विभिन्न पद
सुदर्शन अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी में क़ानून की डिग्री प्राप्त की। ये 1981 से 1993 तक राज्य सभा के महासचिव के पद को सुशोभित कर चुके हैं। ये 'दिल्ली जिमखाना क्लब' के अध्यक्ष भी रहे। यही नहीं वे 'सांस्कृतिक केन्द्र संस्कृति प्रतिष्ठान' के ट्रस्टी भी रह चुके हैं। सुदर्शन अग्रवाल पिछले 45 वर्षों से रोटेरियन हैं। वे भारत के 'रोटरी क्लब' के पूर्व अध्यक्ष हैं और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा रोटरी इंटरनेशनल की कई समितियों के सदस्य और अध्यक्ष के पद को भी सम्मानित कर चुके हैं। अंतराष्ट्रीय मानवीय और शैक्षिक कार्यक्रमों के संबंध में उनकी अनुकरणीय सेवाओं और इनका समर्थन करने के लिए रोटरी फ़ाउंडेशन द्वारा उन्हें अनेक प्रशस्ति-पत्रों से सम्मान प्रदान किया गया है।
पूर्व राज्यपाल
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ जिंदल पुरस्कार, निर्णायक मंडल (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 16 मार्च, 2012।