अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह
| |
पूरा नाम | कैप्टन अमरिंदर सिंह |
जन्म | 11 मार्च, 1942 |
जन्म भूमि | पटियाला, पंजाब |
अभिभावक | महाराजा यादविंदर सिंह |
पति/पत्नी | प्रिनीत कौर |
संतान | पुत्र- रनिंदर सिंह और पुत्री- जय इंदर कौर |
नागरिकता | भारतीय |
पार्टी | भारतीय कांग्रेस पार्टी |
पद | वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री |
कार्य काल | 26 फ़रवरी 2002 से 1 मार्च 2007 तक; 16 मार्च 2017 से अब तक |
शिक्षा | स्नातक |
विद्यालय | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला |
विशेष | कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कई किताबें लिखी हैं जिनमें 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े इनके संस्मरण भी शामिल हैं। |
अन्य जानकारी | कैप्टन अमरिंदर ने अमृतसर से 2014 में लोकसभा चुनाव जीता और भाजपा नेता अरुण जेटली को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। |
अद्यतन | 04:36, 30 मार्च-2017, (IST) |
कैप्टन अमरिंदर सिंह (अंग्रेज़ी:Captain Amrinder Singh, जन्म: 11 मार्च, 1942 पटियाला, पंजाब) वर्तमान में पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री हैं। मोदी लहर के बीच कांग्रेस के लिए जीत का परचम लहराने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं। ये उन बहुत कम नेताओं में शामिल हैं, जो भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान लड़े थे। व्यापक रूप से लोकप्रिय एवं सम्मानित नेता अमरिंदर ने 117 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को 77 सीटों पर शानदार जीत दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया और दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इससे पहले ये 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।[1]
विषय सूची
जन्म एवं शिक्षा
कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। यह महाराजा यादविंदर सिंह के पुत्र हैं। लॉरेंस स्कूल सनावर और देहरादून स्थित दून स्कूल में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद इन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला में जुलाई 1959 में दाखिला लिया और दिसंबर 1963 में वहां से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।[2] इनकी पत्नी प्रिनीत कौर है, जो राजनीति में सक्रिय हैं तथा मनमोहन सिंह की सरकार में ये भारत की विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं। इनके परिवार में पुत्र रनिंदर सिंह और पुत्री जय इंदर कौर हैं। इनकी पत्नी प्रिनीत कौर वर्ष 2009 से 2014 तक केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री रही हैं।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 पंजाब की कमान थामने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह का पूरा परिचय जानिए (हिंदी) hindi.sakshi.com। अभिगमन तिथि: 25 मार्च, 2017।
- ↑ पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ली 26वें सीएम के रूप में शपथ, सिद्धू बने कैबिनेट मंत्री (हिंदी) www.univarta.com। अभिगमन तिथि: 25 मार्च, 2017।
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |