"पशुपतिनाथ मंदिर" के अवतरणों में अंतर
प्रभा तिवारी (चर्चा | योगदान) |
|||
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|चित्र का नाम=पशुपतिनाथ मन्दिर, [[काठमांडू]] | |चित्र का नाम=पशुपतिनाथ मन्दिर, [[काठमांडू]] | ||
|विवरण=[[पशुपतिनाथ मंदिर]] [[हिन्दू धर्म]] के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। [[नेपाल]] में यह [[शिव|भगवान शिव]] का सबसे पवित्र मंदिर है। | |विवरण=[[पशुपतिनाथ मंदिर]] [[हिन्दू धर्म]] के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। [[नेपाल]] में यह [[शिव|भगवान शिव]] का सबसे पवित्र मंदिर है। | ||
− | |राज्य= | + | |राज्य= |
|केन्द्र शासित प्रदेश= | |केन्द्र शासित प्रदेश= | ||
|ज़िला= | |ज़िला= | ||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
|स्वामित्व= | |स्वामित्व= | ||
|प्रबंधक= | |प्रबंधक= | ||
− | |निर्माण काल=400 | + | |निर्माण काल=400 ईस्वी |
|स्थापना= | |स्थापना= | ||
|भौगोलिक स्थिति= | |भौगोलिक स्थिति= | ||
पंक्ति 35: | पंक्ति 35: | ||
|शीर्षक 2= | |शीर्षक 2= | ||
|पाठ 2= | |पाठ 2= | ||
− | |अन्य जानकारी=[[नेपाल]] में [[शिव|भगवान शिव]] का यह मंदिर विश्वभर में विख्यात है। इसका असाधारण महत्त्व भारत के [[अमरनाथ]] व [[केदारनाथ]] से किसी भी प्रकार कम नहीं है। पशुपतिनाथ मंदिर के दक्षिण में 'उन्मत्त भैरव' के दर्शन भैरव उपासकों के लिए बहुत कल्याणकारी है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। | + | |अन्य जानकारी=[[नेपाल]] में [[शिव|भगवान शिव]] का यह मंदिर विश्वभर में विख्यात है। इसका असाधारण महत्त्व भारत के [[अमरनाथ]] व [[केदारनाथ]] से किसी भी प्रकार कम नहीं है। पशुपतिनाथ मंदिर के दक्षिण में 'उन्मत्त भैरव' के दर्शन भैरव उपासकों के लिए बहुत कल्याणकारी है। यह मंदिर [[यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल]] की सूची में शामिल है। |
|बाहरी कड़ियाँ= | |बाहरी कड़ियाँ= | ||
|अद्यतन= | |अद्यतन= | ||
पंक्ति 45: | पंक्ति 45: | ||
====मंदिर संरचना==== | ====मंदिर संरचना==== | ||
प्राचीन समय इस नगर का नाम 'कांतिपुर' था। काठमांडू में [[बागमती नदी|बागमती]] व [[विष्णुमती नदी|विष्णुमती नदियों]] का संगम है। मंदिर का शिखर स्वर्णवर्णी छटा बिखेरता रहता है। इसके साथ ही [[डमरू]] और [[त्रिशूल अस्त्र|त्रिशूल]] भी प्रमुख है। मंदिर एक मीटर ऊँचे चबूतरे पर स्थापित है। मंदिर के चारों ओर पशुपतिनाथ जी के सामने चार दरवाज़े हैं। दक्षिणी द्वार पर [[तांबा|तांबे]] की परत पर स्वर्ण [[जल]] चढ़ाया हुआ है। बाकी तीन पर [[चांदी]] की परत है। मंदिर की संरचना चौकोर आकार की है। मंदिर की दोनों छतों के चार कोनों पर उत्कृष्ट कोटि की कारीगरी से सिंह की आकृति उकेरी गई है। मुख्य मंदिर में महिष रूपधारी भगवान [[शिव]] का शिरोभाग है, जिसका पिछला हिस्सा केदारनाथ में है। इस प्रसंग का उल्लेख [[स्कंदपुराण]] में भी हुआ है। मंदिर का अधिकतर भाग काष्ठ से निर्मित है। गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग का विग्रह है, जो अन्यत्र नहीं है। मंदिर परिसर में अनेक मंदिर हैं, जिनमें पूर्व की ओर [[गणेश]] का मंदिर है। मंदिर के प्रांगण की दक्षिणी दिशा में एक द्वार है, जिसके बाहर एक सौ चौरासी शिवलिंगों की कतारें हैं।<ref name="mcc"/> | प्राचीन समय इस नगर का नाम 'कांतिपुर' था। काठमांडू में [[बागमती नदी|बागमती]] व [[विष्णुमती नदी|विष्णुमती नदियों]] का संगम है। मंदिर का शिखर स्वर्णवर्णी छटा बिखेरता रहता है। इसके साथ ही [[डमरू]] और [[त्रिशूल अस्त्र|त्रिशूल]] भी प्रमुख है। मंदिर एक मीटर ऊँचे चबूतरे पर स्थापित है। मंदिर के चारों ओर पशुपतिनाथ जी के सामने चार दरवाज़े हैं। दक्षिणी द्वार पर [[तांबा|तांबे]] की परत पर स्वर्ण [[जल]] चढ़ाया हुआ है। बाकी तीन पर [[चांदी]] की परत है। मंदिर की संरचना चौकोर आकार की है। मंदिर की दोनों छतों के चार कोनों पर उत्कृष्ट कोटि की कारीगरी से सिंह की आकृति उकेरी गई है। मुख्य मंदिर में महिष रूपधारी भगवान [[शिव]] का शिरोभाग है, जिसका पिछला हिस्सा केदारनाथ में है। इस प्रसंग का उल्लेख [[स्कंदपुराण]] में भी हुआ है। मंदिर का अधिकतर भाग काष्ठ से निर्मित है। गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग का विग्रह है, जो अन्यत्र नहीं है। मंदिर परिसर में अनेक मंदिर हैं, जिनमें पूर्व की ओर [[गणेश]] का मंदिर है। मंदिर के प्रांगण की दक्षिणी दिशा में एक द्वार है, जिसके बाहर एक सौ चौरासी शिवलिंगों की कतारें हैं।<ref name="mcc"/> | ||
+ | ====यात्रा का समय==== | ||
+ | पशुपतिनाथ की मुख्य यात्रा [[शिवरात्रि]] पर होती है। वैसे भी यात्री किसी समय जा सकते हैं। उनके पास जिलाधीश का भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र और डाक्टर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना चाहिए। | ||
==लिंग विग्रह== | ==लिंग विग्रह== | ||
[[चित्र:Pashupatinath-Temple.jpg|left|thumb|250px|पशुपतिनाथ मंदिर]] | [[चित्र:Pashupatinath-Temple.jpg|left|thumb|250px|पशुपतिनाथ मंदिर]] | ||
पंक्ति 50: | पंक्ति 52: | ||
====भारतीय पुरोहित==== | ====भारतीय पुरोहित==== | ||
पशुपतिनाथ मंदिर की सेवा आदि के लिए 1747 से ही [[नेपाल]] के राजाओं ने भारतीय [[ब्राह्मण|ब्राह्मणों]] को आमंत्रित करना शुरू किया। उनकी धारणा थी कि भारतीय ब्राह्माण [[हिन्दू]] धर्मशास्त्रों और रीतियों में ज्यादा पारंगत होते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 'माल्ला राजवंश' के एक राजा ने एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण को पशुपतिनाथ मंदिर का प्रधान [[पुरोहित]] नियुक्त किया था। यही परंपरा आने वाले दिनों में भी रही। दक्षिण भारतीय भट्ट ब्राह्मण ही इस मंदिर के प्रधान पुजारी नियुक्त होते रहे हैं।<ref name="mcc"/> | पशुपतिनाथ मंदिर की सेवा आदि के लिए 1747 से ही [[नेपाल]] के राजाओं ने भारतीय [[ब्राह्मण|ब्राह्मणों]] को आमंत्रित करना शुरू किया। उनकी धारणा थी कि भारतीय ब्राह्माण [[हिन्दू]] धर्मशास्त्रों और रीतियों में ज्यादा पारंगत होते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 'माल्ला राजवंश' के एक राजा ने एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण को पशुपतिनाथ मंदिर का प्रधान [[पुरोहित]] नियुक्त किया था। यही परंपरा आने वाले दिनों में भी रही। दक्षिण भारतीय भट्ट ब्राह्मण ही इस मंदिर के प्रधान पुजारी नियुक्त होते रहे हैं।<ref name="mcc"/> | ||
− | + | ===कैसे पहुँचे=== | |
+ | [[दिल्ली]], [[वाराणसी]], [[पटना]], [[गोरखपुर]] से हवाई जहाज सीधे [[काठमाण्डू]] जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन रक्सौल के पास [[नेपाल]] का वीरगंज स्टेशन है। वहाँ से ट्रेन अमलेख गंज तक जाती है। उससे आगे मोटर बस का मार्ग है। बस मार्ग से मंदिर पहुँचा जा सकता है। | ||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | {{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | ||
==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ==टीका टिप्पणी और संदर्भ== |
10:05, 20 सितम्बर 2016 के समय का अवतरण
पशुपतिनाथ मंदिर
| |
विवरण | पशुपतिनाथ मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र मंदिर है। |
निर्माण काल | 400 ईस्वी |
मार्ग स्थिति | नेपाल की राजधानी काठमांडू के तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम देवपाटन गांव में बागमती नदी के किनारे पर स्थित। |
कब जाएँ | यहां मई-सितंबर के बीच जाना अच्छा रहता है। |
त्रिभुवन हवाई अड्डा | |
संबंधित लेख | काठमांडू, नेपाल, केदारनाथ, बद्रीनाथ
|
अन्य जानकारी | नेपाल में भगवान शिव का यह मंदिर विश्वभर में विख्यात है। इसका असाधारण महत्त्व भारत के अमरनाथ व केदारनाथ से किसी भी प्रकार कम नहीं है। पशुपतिनाथ मंदिर के दक्षिण में 'उन्मत्त भैरव' के दर्शन भैरव उपासकों के लिए बहुत कल्याणकारी है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। |
पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू (नेपाल) के पूर्वी हिस्से में बागमती नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर हिन्दू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र मंदिर है। मंदिर दुनिया भर के हिन्दू तीर्थ यात्रियों के अलावा गैर हिन्दू पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी रहा है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है।
महत्त्व
पशुपतिनाथ मंदिर में आने वाले गैर हिन्दू आगंतुकों को बागमती नदी के दूसरे किनारे से बाहर से मंदिर को देखने की अनुमति है। नेपाल में भगवान शिव का यह मंदिर विश्वभर में विख्यात है। इसका असाधारण महत्त्व भारत के अमरनाथ व केदारनाथ से किसी भी प्रकार कम नहीं है। इस अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ के दर्शन के लिए भारत के ही नहीं, अपितु विदेशों के भी असंख्य यात्री और पर्यटक काठमांडू पहुंचते हैं। इस नगर के चारों ओर पर्वत मालाएँ हैं, जिनकी घाटियों में यह नगर अपना पर्वतीय सौंदर्य को बिखेरने के लिए थोड़ी-सी भी कंजूसी नहीं करता।[1]
मंदिर संरचना
प्राचीन समय इस नगर का नाम 'कांतिपुर' था। काठमांडू में बागमती व विष्णुमती नदियों का संगम है। मंदिर का शिखर स्वर्णवर्णी छटा बिखेरता रहता है। इसके साथ ही डमरू और त्रिशूल भी प्रमुख है। मंदिर एक मीटर ऊँचे चबूतरे पर स्थापित है। मंदिर के चारों ओर पशुपतिनाथ जी के सामने चार दरवाज़े हैं। दक्षिणी द्वार पर तांबे की परत पर स्वर्ण जल चढ़ाया हुआ है। बाकी तीन पर चांदी की परत है। मंदिर की संरचना चौकोर आकार की है। मंदिर की दोनों छतों के चार कोनों पर उत्कृष्ट कोटि की कारीगरी से सिंह की आकृति उकेरी गई है। मुख्य मंदिर में महिष रूपधारी भगवान शिव का शिरोभाग है, जिसका पिछला हिस्सा केदारनाथ में है। इस प्रसंग का उल्लेख स्कंदपुराण में भी हुआ है। मंदिर का अधिकतर भाग काष्ठ से निर्मित है। गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग का विग्रह है, जो अन्यत्र नहीं है। मंदिर परिसर में अनेक मंदिर हैं, जिनमें पूर्व की ओर गणेश का मंदिर है। मंदिर के प्रांगण की दक्षिणी दिशा में एक द्वार है, जिसके बाहर एक सौ चौरासी शिवलिंगों की कतारें हैं।[1]
यात्रा का समय
पशुपतिनाथ की मुख्य यात्रा शिवरात्रि पर होती है। वैसे भी यात्री किसी समय जा सकते हैं। उनके पास जिलाधीश का भारतीय नागरिक होने का प्रमाण पत्र और डाक्टर का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना चाहिए।
लिंग विग्रह
पशुपतिनाथ मंदिर के दक्षिण में उन्मत्त भैरव के दर्शन भैरव उपासकों के लिए बहुत कल्याणकारी है। पशुपतिनाथ लिंग विग्रह में चार दिशाओं में चार मुख और ऊपरी भाग में पाँचवाँ मुख है। प्रत्येक मुखाकृति के दाएँ हाथ में रुद्राक्ष की माला और बाएँ हाथ में कमंडल है। प्रत्येक मुख अलग-अलग गुण प्रकट करता है। पहला मुख 'अघोर' मुख है, जो दक्षिण की ओर है। पूर्व मुख को 'तत्पुरुष' कहते हैं। उत्तर मुख 'अर्धनारीश्वर' रूप है। पश्चिमी मुख को 'सद्योजात' कहा जाता है। ऊपरी भाग 'ईशान' मुख के नाम से पुकारा जाता है। यह निराकार मुख है। यही भगवान पशुपतिनाथ का श्रेष्ठतम मुख है।
भारतीय पुरोहित
पशुपतिनाथ मंदिर की सेवा आदि के लिए 1747 से ही नेपाल के राजाओं ने भारतीय ब्राह्मणों को आमंत्रित करना शुरू किया। उनकी धारणा थी कि भारतीय ब्राह्माण हिन्दू धर्मशास्त्रों और रीतियों में ज्यादा पारंगत होते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 'माल्ला राजवंश' के एक राजा ने एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण को पशुपतिनाथ मंदिर का प्रधान पुरोहित नियुक्त किया था। यही परंपरा आने वाले दिनों में भी रही। दक्षिण भारतीय भट्ट ब्राह्मण ही इस मंदिर के प्रधान पुजारी नियुक्त होते रहे हैं।[1]
कैसे पहुँचे
दिल्ली, वाराणसी, पटना, गोरखपुर से हवाई जहाज सीधे काठमाण्डू जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन रक्सौल के पास नेपाल का वीरगंज स्टेशन है। वहाँ से ट्रेन अमलेख गंज तक जाती है। उससे आगे मोटर बस का मार्ग है। बस मार्ग से मंदिर पहुँचा जा सकता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 'पशुपतिनाथ मंदिर' (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 8 अक्टूबर, 2012।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख