राज्याप्ति दशमी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लिखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • यह व्रत कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी से आरम्भ करना चाहिए।
  • इस व्रत में ऋतु, दक्ष आदि दस विश्वेदेवों के रूप में केशव की पूजा करनी चाहिए।
  • यह पूजा कृत्य मण्डलों या सोने या चाँदी की प्रतिमाओं में होती है।
  • वर्ष के अन्त में हरिण्य दान करना चाहिए।
  • इसके करने से विष्णुलोक की प्राप्ति, उसके उपरान्त कर्ता एक राजा या ब्राह्मणों में श्रेष्ठ ब्राह्मण बनता है।[1]
  • दस विश्वेदेवों के नाम हैं–वसु, सत्य, ऋतु, दक्ष, काल, काम, धृति, कुरु, पुरूरवा एवं भाद्रव


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हेमाद्रि (व्रतखण्ड 1, 965-966, विष्णुधर्मोत्तरपुराण से उद्धरण)।

संबंधित लेख