नन्दा
![]() |
एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- नंदा (बहुविकल्पी) |
नन्दा
| |
पूरा नाम | नन्दा |
जन्म | 8 जनवरी, 1938 |
जन्म भूमि | कोल्हापुर, महाराष्ट्र |
मृत्यु | 25 मार्च, 2014 |
मृत्यु स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
अभिभावक | विनायक दामोदर |
कर्म भूमि | भारत |
कर्म-क्षेत्र | भारतीय सिनेमा |
मुख्य फ़िल्में | 'तूफ़ान और दिया', 'तीन देवियाँ', 'गुमनाम', 'नींद हमारी ख्वाब तुम्हारे', 'धरती कहे पुकार के', 'धूल का फूल', 'जब जब फूल खिले', 'छोटी बहन' आदि। |
पुरस्कार-उपाधि | सर्वश्रेष्ठ सहनायिका का फ़िल्मफेयर पुरस्कार (फ़िल्म- 'आंचल') |
प्रसिद्धि | अभिनेत्री |
नागरिकता | भारतीय |
विशेष | इनके चाचा हिन्दी और मराठी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध फ़िल्मकार वी. शांताराम थे। |
अन्य जानकारी | इनकी सगाई फ़िल्म निर्माता मनमोहन देसाई से हुई थी लेकिन सगाई के कुछ ही दिन बाद फ़िल्म निर्माता मनमोहन देसाई की अकस्मात मौत हो गयी थी, जिसकी वजह से नंदा को इतना गहरा झटका लगा कि उन्होंने फिर कभी किसी से शादी के बारे में सोचा ही नहीं। |
नन्दा (अंग्रेज़ी: Nanda, जन्म: 8 जनवरी, 1938; मृत्यु: 25 मार्च, 2014) भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में विशेष रूप से कार्य किया। अपने समय की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में नन्दा का नाम भी लिया जाता है। 60 और 70 के दशक की इस अदाकारा ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। बाद में वे सफल नायिका बनीं और फिर चरित्र अभिनेत्री। अपने संवेदनशील अभिनय से उन्होंने कई फ़िल्मों में अपनी भूमिकाओं को बखूबी जीवंत किया।