मीना कुमारी
मीना कुमारी
| |
पूरा नाम | महजबीं बानो |
प्रसिद्ध नाम | मीना कुमारी |
जन्म | 1 अगस्त, 1932 |
जन्म भूमि | मुंबई |
मृत्यु | 31 मार्च, 1972 |
मृत्यु स्थान | मुम्बई |
अभिभावक | पिता- अली बख़्श, माता- इक़बाल बेगम |
पति/पत्नी | कमाल अमरोही |
कर्म भूमि | मुम्बई |
कर्म-क्षेत्र | अभिनेत्री, शायर |
मुख्य फ़िल्में | 'बैजू बावरा', 'यहूदी', 'फूल और पत्थर', 'साहिब बीबी और ग़ुलाम', 'पाकीज़ा', 'परिणीता', 'बहू बेग़म और मेरे अपने' आदि। |
पुरस्कार-उपाधि | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 'फ़िल्मफेयर' पुरस्कार (चार बार) |
प्रसिद्धि | संवाद अदायगी का विशेष लहज़ा |
नागरिकता | भारतीय |
मीना कुमारी (अंग्रेज़ी: Meena Kumari, जन्म-1 अगस्त 1932; मृत्यु- 31 मार्च 1972) फ़िल्म जगत् की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। इनका पूरा नाम 'महजबीं बानो' था। मीना कुमारी अपनी दर्द भरी आवाज़ और भावनात्मक अभिनय के लिए दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध रही हैं। उनकी 'साहिब बीबी और ग़ुलाम', 'पाकीज़ा', 'परिणीता', 'बहू बेगम' और 'मेरे अपने' दिल को छू लेने वाली कलात्मक फ़िल्में हैं।
विषय सूची
परिचय
मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त, 1932 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अली बख़्श था और माता इकबाल बेगम (मूल नाम प्रभावती) थीं। मीना कुमारी का मूल नाम 'महजबीं बानो' था। जब उनका जन्म हुआ, तब पिता अली बख्श और मां इकबाल बेग़म के पास डॉक्टर को देने के पैसे नहीं थे। हालत यह थी कि दोनों ने तय किया कि बच्ची को किसी अनाथालय के बाहर सीढ़ियों पर छोड़ दिया जाए और छोड़ भी दिया गया। लेकिन, पिता का मन नहीं माना और वह पलट कर भागे और बच्ची को गोद में उठाकर घर ले आए। किसी तरह मुश्किल भरे हालातों से लड़ते हुए उन्होंने उसकी परवरिश की।[1] मीना के पिता एक पारसी थिएटर में काम किया करते थे और माता एक नर्तकी थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब रहने के कारण मीना कुमारी को बचपन में ही स्कूल छोड़ देना पड़ा। वर्ष 1939 में बतौर बाल कलाकार उनको विजय भट्ट की फ़िल्म 'लेदरफेस' में काम करने का मौक़ा मिला।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ जन्म के बाद अनाथालय छोड़ आए थे पिता (हिन्दी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2018।
- ↑ 2.0 2.1 2.2 2.3 जब मीना कुमारी ने चाकू से डाकू के हाथ पर ऑटोग्राफ़ दिए (हिन्दी) bbc.com। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2018।
- ↑ फिराक गोरखपुरी ने मीना कुमारी पर निकाला था गुस्सा (हिन्दी) khabar.ndtv.com। अभिगमन तिथि: 01 अगस्त, 2018।
बाहरी कड़ियाँ
- मीना कुमारी
- कहाँ हाथ से कुछ छूट गया याद नहीं - मीना कुमारी की याद में
- मीना कुमारी --एक ख़ूबसूरत अदाकारा