डिम्पल कपाड़िया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
डिम्पल कपाड़िया विषय सूची
डिम्पल कपाड़िया
डिम्पल कपाड़िया
पूरा नाम डिम्पल कपाड़िया
जन्म 8 जून, 1957
जन्म भूमि भारत
अभिभावक पिता-चुन्नीलाल भाई कपाड़िया
पति/पत्नी राजेश खन्ना
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में बॉबी, रामलखन, सागर, दबंग
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों को अलविदा कह दिया था। उन्होंने करीब 10 सालों तक कोई भी फिल्म नहीं की।
अद्यतन‎

डिम्पल कपाड़िया (अंग्रेजी; Dimple Kapadia, जन्म- 8 जून, 1957) हिन्दी सिनेमा की अभिनेत्री है। अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने हिंदी सीनेमा में नायिका की परंपरागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिंपल कापड़िया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में फ़िल्म बॉबी से की थी।[1]

परिचय

डिंपल कपाड़िया एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 8 जून 1957 को गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम चुन्नीलाल भाई कपाड़िया था। जोकि एक बहुत बड़े व्यापारी थे। कापड़िया अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। डिंपल की दो छोटी बहनें और एक भाई है। बहन सिंपल कपाड़िया जोकि एक अभिनेत्री हैं। रीमा और भाई मुन्ना है। डिंपल कपड़िया ने फिल्मीं दुनिया में पंद्रह साल की उम्र में फिल्म बॉबी से कदम रख दिया था। इस फिल्म ने उन्हें फ़िल्मी दुनिया का स्टार बना दिया था।[1]

विवाह

डिंपल की शादी उनसे 15 साल बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई थी। हालंकि डिंपल और राजेश का यह प्रेम विवाह सिर्फ दस साल तक ही टिक सका। उनकी दो बेटियां भी हैं। रिंकी खन्ना-ट्विंकल खन्ना। ट्विंकल खन्ना एक अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है।[1]

कॅरियर

डिंपल ने अपने करियर की शुरुआत की साल 1973 में निर्देशक राजकपूर की फ़िल्म 'बॉबी' से की थी। इस फ़िल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। इस फ़िल्म से कपाड़िया रातों-रात सुपरस्टार बन गयीं थीं। इस फ़िल्म के बाद उनके पास फ़िल्मों की कतार लग गयी थीं लेकिन उन्होंने सभी फ़िल्मों के प्रस्ताव को ठुकराकर आइडल बीवी बनना उचित समझा, क्योँकि इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान ही डिंपल ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी रचा ली थी।[1]

प्रसिद्ध फ़िल्में

डिंपल ने फ़िल्मी करियर में अब तक तकरीबन 75 फिल्मों में अभिनय किया है। 'सागर' फिल्म के बाद डिंपल की छवि एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर बन गई। इसके बाद उनकी 'जांबाज', 'जख्मी औरत और 'लेकिन' रिलीज हुई, जिसके बाद वह बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। फिल्म 'रुदाली' के लिए डिंपल को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 1.3 1.4 डिंपल कपाड़िया (हिन्दी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 28 जुलाई, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

डिम्पल कपाड़िया विषय सूची