विंद (राजकुमार)
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
नवनीत कुमार (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:57, 9 मार्च 2016 का अवतरण ('{{बहुविकल्प|बहुविकल्पी शब्द=विंद|लेख का नाम=विंद (बह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
विंद | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- विंद (बहुविकल्पी) |
विंद अवन्ति (उज्जैन) का एक राजकुमार था, जो अनुविंद का भाई था।[1] इन्हीं की बहन मित्रविंदा से श्रीकृष्ण ने विवाह किया था।
- विंद और अनुविंद अपनी बहन मित्रविंदा का विवाह श्रीकृष्ण से करना नहीं चाहते थे, किंतु स्वयंवर के दिन श्रीकृष्ण मित्रविंदा के दोनों भाईयों को पराजित कर उसका हरण कर ले गए और विवाह कर लिया।
- दक्षिण विजय के अवसर पर सहदेव ने विंद को पराजित किया था।[2]
- विंद एक अक्षौहिणी सेना लेकर दुर्योधन की सहायता के लिए महाभारत युद्ध में सम्मिलित हुआ था।
- भीष्म द्वारा इसकी श्रेष्ठ रथियों में गणना की गई थी।[3]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|