एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

रेवती (बलराम की पत्नी)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg रेवती एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- रेवती (बहुविकल्पी)
  • रेवती रेवत की कन्या और बलराम की पत्नी थीं।
  • रेवत कुकुड्मी अपने सौ भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पुत्री का नाम रेवती था।
  • महाराज रेवत अपनी पुत्री रेवती को लेकर ब्रह्मा के पास गये।
  • वह उसके योग्य वर की खोज में थे।
  • उस समय हाहा, हूहू नामक दो गंधर्व गान प्रस्तुत कर रहे थे।
  • गान समाप्त होने के उपरांत उन्होंने ब्रह्मा से इच्छित प्रश्न पूछा।
  • ब्रह्मा ने कहा,"यह गान जो तुम्हें अल्पकालिक लगा, वह चतुर्युग तक चला। जिन वरों की तुम चर्चा कर रहे हो, उनके पुत्र-पौत्र भी अब जीवित नहीं हैं। तुम विष्णु के साथ इसका पाणिग्रहण कर दो। वह बलराम के रूप में अवतरित हैं।"
  • राजा रेवती को लेकर पृथ्वी पर गये।
  • विभिन्न नगर जैसे छोड़ गये थे, वैसे अब शेष नहीं थे।
  • मनुष्यों की लम्बाई बहुत कम हो गयी थी।
  • बलराम ने रेवती से विवाह कर लिया। उसे लंबा देखकर हलधर (बलराम) ने अपने हल की नोक से दबाकर उसकी लंबाई कम कर दी।
  • वह अन्य सामान्य नारियों के क़द की हो गयी।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख