मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि
| |
विवरण | 'मासिक शिवरात्रि' भगवान शिव से सम्बंधित है, जिसका हिन्दू धर्म में बड़ा ही धार्मिक महत्त्व माना जाता है। |
तिथि | प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी |
धार्मिक मान्यता | 'मासिक शिवरात्रि' के दिन व्रत आदि करने से भगवान शिव की विशेष कृपा द्वारा कोई भी मुश्किल और असम्भव कार्य पूरे किये जा सकते हैं। |
विशेष | यदि 'मासिक शिवरात्रि' मंगलवार के दिन पड़ती है तो वह बहुत ही शुभ होती है। |
संबंधित लेख | शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, कैलाश |
अन्य जानकारी | वे भक्त जो 'मासिक शिवरात्रि' का व्रत करना चाहते है, वह इसे 'महाशिवरात्रि' से आरम्भ कर सकते हैं और एक वर्ष तक कायम रख सकते हैं। |
मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। हिन्दू धर्म में इस शिवरात्रि का भी बहुत महत्त्व है। 'शिवरात्रि' भगवान शिव और शक्ति के अभिसरण का विशेष पर्व है। धार्मिक मान्यता है कि 'मासिक शिवरात्रि' के दिन व्रत आदि करने से भगवान शिव की विशेष कृपा द्वारा कोई भी मुश्किल और असम्भव कार्य पूरे किये जा सकते हैं।
पंचांग उल्लेख
'अमांत पंचांग' के अनुसार माघ मास की 'मासिक शिवरात्रि' को 'महाशिवरात्रि' कहते हैं; परन्तु पुर्णिमांत पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की 'मासिक शिवरात्रि' को 'महाशिवरात्रि' कहते हैं। दोनों पंचांगों में यह चन्द्र मास की नामाकरण प्रथा है, जो इसे अलग-अलग करती है। हालाँकि दोनों, पूर्णिमांत और अमांत पंचांग एक ही दिन 'महाशिवरात्रि' के साथ सभी शिवरात्रियों को मानते हैं।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ मासिक शिवरात्रि (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 27 मार्च, 2014।