राजीव कपूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 9 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{सूचना बक्सा कलाकार |चित्र=Rajiv-Kapoor.jpg |चित्र का नाम=राजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
राजीव कपूर
राजीव कपूर
राजीव कपूर
पूरा नाम राजीव कपूर
जन्म 25 अगस्त, 1962
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
मृत्यु 9 फ़रवरी, 2021
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक माता- राजकपूर

पिता- कृष्णा कपूर

कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिंदी सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'राम तेरी गंगा मैली', 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त' और 'हम तो चले परदेस' आदि।
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी राजीव कपूर ने बतौर डायरेक्टर 1996 में 'प्रेम ग्रंथ' फिल्म बनाई जबकि बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 1999 में 'आ अब लौट चलें' बनाई थी।

राजीव कपूर (अंग्रेज़ी: Rajiv Kapoor, जन्म- 25 अगस्त, 1962; मृत्यु- 9 फ़रवरी, 2021) भारतीय अभिनेता थे। वह अपने समय के ख्यातिप्राप्त फ़िल्म अभिनेता राज कपूर के पुत्र थे। राजीव कपूर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'एक जान हैं हम' से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई 'राम तेरी गंगा मैली' फ़िल्म से मिली। वह 'नाग नागिन' और 'अंगारे' जैसी फ़िल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर 'आ अब लौट चलें' को प्रोड्यूस किया था। 1986 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की 'प्रेम ग्रंथ' में राजीव कपूर डायरेक्टर थे।

परिचय

राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त, 1962 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त' और 'हम तो चले परदेस' जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बतौर एक्टर उनका कॅरियर चल नहीं सका और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं। सन 1985 में आई फ़िल्म 'राम तेरी गंगा मैली' भारतीय सिने इतिहास की सुपर हिट फ़िल्मों में से एक रही। इस फ़िल्म में राजीव कपूर मुख्य भूमिका में थे और अभिनेत्री मंदाकिनी थीं। इस फ़िल्म की अपार सफलता ने राजीव कपूर को रातों-रात प्रसिद्धि दिला दी। राजीव कपूर ने बतौर डायरेक्टर 1996 में 'प्रेम ग्रंथ' फिल्म बनाई जबकि बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 1999 में 'आ अब लौट चलें' बनाई थी।

मृत्यु

58 साल के राजीव कपूर का निधन मंगलवार के दिन (9 फ़रवरी, 2021) को हार्ट अटैक से हुआ। दिल का दौरा पड़ने पर बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल लेकर गये, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख