शम्मी की प्रमुख फ़िल्में

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
शम्मी विषय सूची
शम्मी की प्रमुख फ़िल्में
शम्मी
पूरा नाम नरगिस रबाड़ी
प्रसिद्ध नाम शम्मी आंटी
जन्म 24 अप्रैल, 1929
जन्म भूमि बॉम्बे (अब मुंबई)
मृत्यु 6 मार्च, 2018
मृत्यु स्थान मुंबई
पति/पत्नी सुल्तान अहमद
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा जगत
मुख्य फ़िल्में 'बाग़ी', 'आग का दरिया', 'मुन्ना', 'रुखसाना', 'पहली झलक', 'लगन', 'बंदिश', 'मुसाफ़िरखाना', 'आज़ाद', 'दिल' अपना और 'प्रीत परायी' आदि
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी आशा पारेख के साथ मिलकर शम्मी आंटी ने ‘बाजे पायल’, ‘कोरा क़ागज़’, ‘कंगन’ और ‘कुछ पल साथ तुम्हारा’ जैसे धारावाहिकों का निर्माण भी किया।
अद्यतन‎

शम्मी ने अपने कॅरियर को न तो कभी प्लान किया और न ही बहुत ज़्यादा महत्वाकांक्षाएं पालीं। बस जो भी काम उन्हें मिलता रहा, बिना ना-नुकुर किए करती चली गयीं। यही वजह है कि जल्द ही उनकी पहचान महज़ एक चरित्र अभिनेत्री के रूप में ही रह गयीं। नायिका के तौर पर भले ही वो ज़्यादा काम नहीं कर पायी लेकिन चरित्र अभिनेत्री बनने का उन्हें ये फ़ायदा हुआ कि उन्हें बिना काम के कभी बैठना नहीं पड़ा।

मुख्य फ़िल्म

1950 के दशक में शम्मी आंटी ने ‘बाग़ी’, ‘आग का दरिया’, ‘मुन्ना’, ‘रुखसाना’, ‘पहली झलक’, ‘लगन’, ‘बंदिश’, 'मुसाफ़िरखाना', ‘आज़ाद’ और 'दिल अपना और प्रीत परायी' जैसी कई फ़िल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायीं। अब तक की उनकी अन्तिम फ़िल्म ‘शिरीन फ़रहाद की तो निकल पड़ी’ है जो साल 2012 में प्रदर्शित हुई थी।

क्र. सं. फ़िल्म वर्ष
1 शिरीन फरहद की तो निकल पड़ी 2012
2 खाप 2011
3 सुखमनी 2010
4 खुशबू 2008
5 चलता है यार 2005
6 क्या दिल ने कहा 2002
7 ये रास्ते है प्यार 2001
8 हम हो गये आपके 2001
9 तेरा जादू चल गया 2000
10 कुँवारा 2000
11 हम साथ साथ है 1999
12 और प्यार हो गया 1997
13 मि. बेचारा 1996
14 रंगीला 1995
15 कुली न. वन 1995
16 झुमका 1995
17 चीताह 1994
18 गोपी किशन 1994
19 परमात्मा 1994
20 घर की इज्जत 1994
20 दिल 1990
20 स्वर्ग 1990
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

शम्मी विषय सूची